1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फिल्म 'होटल मुंबई' ने भारत में 4.81 करोड़ की कमाई की

फिल्म 'होटल मुंबई' ने भारत में 4.81 करोड़ की कमाई की

 Published : Dec 02, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 04:31 pm IST

जी स्टूडियोस और पर्पज एंटरटेनमेंट की यह परियोजना भारत में 29 नवंबर को रिलीज हुई थी।

'होटल मुंबई'- India TV Hindi
'होटल मुंबई'

मुंबई: देव पटेल और अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'होटल मुंबई' ने भारत में अब तक 4.81 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11, 2008 के आतंकवादी हमले पर आधारित है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे और होटल ताज महल पैलेस को काफी नुकसान हुआ था।

बेटी इनाया के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान, लिखा- 'काश आप यहां होते...'

जी स्टूडियोस और पर्पज एंटरटेनमेंट की यह परियोजना भारत में 29 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.08 करोड़ रुपये, शनिवार को 1.70 करोड़ रुपये और रविवार को 2.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो कुल 4.81 करोड़ रुपये बैठता है।

फिल्म में आर्मी हैमर भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी पर न्यूबॉर्न बेबी संग वायरल हो रही है फोटो

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन