1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने के लिए निक्की तंबोली को यूजर्स कर रहे थे ट्रोल, अब अभिनेत्री ने दिया है मुंहतोड़ जवाब

खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने के लिए निक्की तंबोली को यूजर्स कर रहे थे ट्रोल, अब अभिनेत्री ने दिया है मुंहतोड़ जवाब

 Published : May 10, 2021 09:24 pm IST,  Updated : May 10, 2021 09:24 pm IST

पिछले हफ्ते निक्की तम्बोली के भाई जतिन का निधन कोविड-19 की जटिलताओं के कारण हो गया। वह 29 वर्ष के थे। अपने भाई के दुखद निधन के बाद, अभिनेत्री दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

Nikki Tamboli- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने के लिए निक्की तंबोली को यूजर्स कर रहे थे ट्रोल Image Source : INSTAGRAM/NIKKI TAMBOLI

पिछले हफ्ते निक्की तम्बोली के भाई जतिन का निधन कोविड-19 की जटिलताओं के कारण हो गया। वह 29 वर्ष के थे। अपने भाई के दुखद निधन के बाद, अभिनेत्री दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। अभिनेता को अपने साथी कंटेस्टेंट्स अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, सना मकबुल के साथ पोज़ देते देखा गया। इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आए जबकि कई लोगों ने उनके प्रोफेशनल होने की तारीफ की। 

निक्की तंबोली
Image Source : INSTAGRAM/NIKKI TAMBOLIइंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से अभिनेत्री ने ट्रोल्स को दिया है मुंहतोड़ जवाब

इन ट्रोल्स को जवाब हुए, निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजबूत शब्द के साथ कहा, "कुछ लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और मेरी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं कि मेरे भाई का निधन अभी कुछ दिन पहले ही हुआ है और मुझे शर्म नहीं आती कि मैं एंजॉय कर रही हूं। तो मैं उन्हें कि मेरी भी जिंदगी है, मैं भी खुश रहने के लायक हूं। जब मैं खुश रहती हूं तो मेरे भाई को अच्छा लगता था।'' 

बीते दिनों निक्की तंबोली ने इस कठिन समय के बीच, उसने काम पर वापस जाने का फैसला किया था। इस बारें एलान करते हुए उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके भाई उन्हें ऊपर से देख रहे होंगे। 

निक्की ने आगे कहा, "मैं खुद को लोगों के सामने मजबूत होने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि मैं अपने जिंदगी में कहां खड़ी हूं और मेरे परिवार को पता है कि मैं क्या कर रही हूं, लेकिन जैसा कि कहा गया है 'शो मस्ट गो ऑन।' मैं अपने भाई के लिए जा रही हूं, अपने परिवार के लिए और अपने डर को दूर करने के लिए जहां मैं जानती हूं कि सैकड़ों और लाखों लोग हैं जो मेरे परिवार और मेरे भाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और मैं उन सभी को हासिल करने जा रही हूं, और मेरा भाई मुझे ऊपर से देख रहा होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन