1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: नेहा भसीन से नजदीकी पर कोई अफसोस नहीं : प्रतीक सहजपाल

Bigg Boss 15: नेहा भसीन से नजदीकी पर कोई अफसोस नहीं : प्रतीक सहजपाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 04, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 06:41 pm IST

प्रतीक ने कहा कि यह दु:खद है कि नेहा भसीन को लेकर अनुचित टीका टिप्पणी की जा रही हैं।

pratik sehajpal on relationship with neha bhasin bigg boss 15 latest news - India TV Hindi
Bigg Boss 15: नेहा भसीन से नजदीकी पर कोई अफसोस नहीं : प्रतीक सहजपाल Image Source : INSTA: NEHABHASIN4U

अभिनेता-मॉडल प्रतीक सहजपाल ने कहा कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ में उनके साथ दोस्ती को लेकर गायिका नेहा भसीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जो गलत है। पिछले महीने समाप्त हुए ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजदीकी को लेकर प्रतीक और नेहा भसीन खबरों में रहे। कुछ खबरों में उनके बीच प्रेम प्रसंग चलने की भी बात कही गयी। हालांकि कुछ लोगों ने भसीन के शादीशुदा होने का हवाला देते हुए उन पर निशाना भी साधा। 

प्रतीक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह दु:खद है कि गायिका को लेकर अनुचित टीका टिप्पणी की जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नेहा मेरे साथ बिना शर्त खड़ी रहीं और मैं इसकी सराहना करता हूं। बाहर जो कुछ हुआ, मुझे उसके लिए खेद है क्योंकि मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था।’’ 

शमिता शेट्टी के Bigg Boss 15 में जाने के बाद राकेश बापट ने शेयर किया ये खास वीडियो

प्रतीक ने कहा, ‘‘अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अफसोस जता चुका हूं लेकिन मुझे उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई खेद नहीं है क्योंकि यह पवित्र और अच्छी भावनात्मक दोस्ती का रिश्ता है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन