1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया खुलासा, निक जोनस ने उठाए थे सिलेंडर

कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया खुलासा, निक जोनस ने उठाए थे सिलेंडर

 Published : Oct 04, 2019 01:43 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 01:43 pm IST

कपिल शर्मा के शो में प्रियंका चोपड़ा गई थीं। जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी एक बहुत बड़ी बात बताई है।

Priyanka chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका और फरहान अख्तर कपिल शर्मा के कॉमेडी में गए थे। जहां प्रियंका, फरहान और कपिल खूब मस्ती करते नजर आए। प्रियंका ने कपिल शर्मा के शो में अपनी शादी को लेकर खुलासा किया।

प्रियंका ने बताया शादी की तैयारियों में निक जोनस ने सिलेंडर तक उठाए थे। प्रियंका और निक की शादी पर निक की फैमिली 10 दिन पहले आ गई थी। प्रियंका ने बताया, निक की फैमिली शादी से 10 दिन पहले इंडिया आ गए थे ताकि तैयारियों में मदद कर सकें और मैं अपना काम सही तरीके से कर सकूं। इसके साथ ही निक ने एक बार सिलेंडर तक उठाया था।

प्रियंका ने इसके साथ जयमाला के दौरान हुए फनी किस्सा भी सुनाया। प्रियंका ने कहा- जयमाला के समय भाई अपनी बहन को ऊपर उठाते हैं। उस समय निक के परिवार को लगा उन्हें कुछ करना चाहिए। तो उन्होंने निक को उठाया और आगे की तरफ धक्का देने लगे। इस समय वो लोग 8 और मेरी तरफ से सिर्फ तीन लोग थे।

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी।

Also Read:

दीपिका कक्कड़ हुईं अस्पताल में भर्ती, पति शोएब ने प्यारे से मैसेज के साथ शेयर की तस्वीर

Bigg Boss 13: घर में हैं सभी शेफाली बग्गा के खिलाफ लेकिन ट्विटर पर हो रही है तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन