1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Holi 2021: राहुल वैद्य से लेकर दीपिका सिंह तक, इन टीवी सेलेब्ल पर चढ़ा होली का खुमार, अलग-अलग अंदाज में दी बधाई

Holi 2021: राहुल वैद्य से लेकर दीपिका सिंह तक, इन टीवी सेलेब्ल पर चढ़ा होली का खुमार, अलग-अलग अंदाज में दी बधाई

 Published : Mar 29, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 12:50 pm IST

होली के मौके पर टीवी स्टार्स ने अपने फैंस को अलग-अलग अंदाज में बधाई दी। जहां राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा के साथ प्यार से होली खेली वहीं दीपिका सिंह ने धमाकेदार डांस कर फैंस को होली विश किया।

holi wishes - India TV Hindi
टीवी सेलेब्स ने दी होली की बधाई  Image Source : INSTAGRAM/RAHULVAIDYARKV/DEEPIKASINGH150

देशभर में होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास सभी लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। भले इस बार कोरोना के कारण होली को वो मजा नहीं हो जो हर साल होता है लेकिन फिर भी लोग जमकर इस त्योहार को मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया भी होली के रंग में सराबोर है। टीवी के कई सितारों ने भी एक दिन पहले ही अपने फैंस को होली विश कर दिया है।

'राधा-कृष्ण' में हिट रहा होली का स्पेशल एपिसोड, सुमेध मुदगलकर बोले-'होली के सीक्वेंस पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स'

कॉमेडियन भारती सिंह से लेकर उतरन की टीना दत्ता तक ने होली की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। दीपिका सिंह ने अकेले ही होली मनाया, वहीं दूसरी तरफ भारती सिंह ने डांस कर फैंस को विश किया।  

होली के पहले नेहा कक्कड़ की शुरू हुई मस्ती, पूल में पति और फ्रेंड्स के साथ मचाया धमाल

इसके अलावा बिग बॉस 14 के रनरअप राहुल वैद्य को खुमार अभी फैंस के ऊपर से उतरा भी नहीं था, कि अब राहुल ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ इस खास त्योहार को मनाया है। राहुल और दिशा की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। 

भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर करके फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान भारती जमकर सजी संवरी नजर आ रही हैं और उनपर रंग भी लगा दिख रहा है। 

नेहा पेडसे ने एक भी एक फोटो शेयर करके होली की शुभकामनाएं फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने लिखा- "मुझ पर एक एहसान करो, होली मत खेलो"

इसके अलावा दीपिका ने वीडियो शेयर कियाऔर लिखा-'इस होली पर हमारा जीवन खुशहाल, संतुष्ट और सुरक्षित रहे'। होली मुबारक! दीपिका सिंह के इस फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। तस्वीरों में दीपिका सिंह होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं।

 

दो महीने की छुट्टी के बाद लौटने के लिए तैयार हैं कपिल शर्मा, जानिए इस बार शो में क्या होगा खास?

इसके साथ ही बॉलीवुड के भी तमाम सेलेब्स अपने अपने अंदाज में फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में टीवी स्टार्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। जबकि आज पूरे दिन सीरियल्स की जगह फैंस को टीवी स्टार्स का होली सेलीब्रेशन देखने को मिलने वाला है, जिससे फैंस को होली का मजा और दुगना होने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन