1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 से बाहर आने के बाद बोलीं राखी सावंत - मेरे अंदर एंटरटेनमेंट की खान, मौका मिला तो...

Bigg Boss 14 से बाहर आने के बाद बोलीं राखी सावंत - मेरे अंदर एंटरटेनमेंट की खान, मौका मिला तो...

 Published : Feb 22, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 06:09 pm IST

बिग बॉस 14 की मोस्ट एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं राखी सावंत ने घर से बाहर आने के बाद शो में अपनी जर्नी को लेकर बड़ी बात कही है।

rakhi sawant - India TV Hindi
राखी सावंत Image Source : INSTAGRAM/RAKHISAWANT2511

बिग बॉस 14 का हिस्सा रहीं राखी सावंत फिलहाल शो खत्म हो जाने के बाद बाहर आ गई हैं। उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो को अलविदा कह दिया। हालांकि, राखी का ऐसा मानना था कि वह इस शो को जीत सकती थीं और उन्हें देश की जनता पर पूरा विश्वास था। इंडिया टीवी के साथ बातचीत करते हुए बिग बॉस 14 की अपनी जर्नी को राखी ने शानदार बताया. उन्होंने कहा, ''मुझे दूसरा मौका देने के लिए मैं बिग बॉस की शुक्रगुजार हूं। मैं बिग बॉस के पहले सीजन में मौजूद थी और 14वें सीजन में भी नजर आई, काफी सालों के बाद ये मौका मिला। मेरी आत्मा बिग बॉस के ट्रॉफी के लिए भटकती रही, और ट्रॉफी का वक्त आया तो मैं पहले ही बैग (रुपये) लेकर चली लगी। मैं यही चाहती हूं कि बिग बॉस 100 सालों तक चलता रहे और यूं ही देश की जनता को एंटरटेन करता रहे।''

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत बनना चाहती हैं मां, बच्चे के पिता को लेकर कही ये बात

'पैसे मिल जाते हैं लेकिन मां दोबारा नहीं मिलती है'

इंडिया टीवी से बात करते हुए राखी सावंत शो से यूं रुपये का बैग लेकर चले जाने पर बयान दिया है। राखी ने बताया कि उन्हें पैसे की बहुत जरूरत थी, इसलिए उन्हें यह कदम  उठाया। राखी ने कहा, ''देश की जनता मुझे बहुत प्यार करती है, मैं आपको बताना चाह रही हूं कि मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया था। मैं तीन साल से मां के इलाज के लिए जूझ रही हूं। उनकी कीमोथैरेपी के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी। पैसे मिल जाते हैं, सब कुछ मिल जाता है लेकिन मां दोबारा नहीं मिलती है। यदि हर इंसान अपनी मां को संभाल के रखे तो असली अवॉर्ड यही और यही हमारा धन भी है।''

'वो लड़की है कहां?' से बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार प्रतीक गांधी, तापसी पन्नू के अपोजिट आएंगे नजर

राखी सांवत ने सलमान खान की तरफ से दिए गए लकी ब्रेसलेट को अपने लिए ट्रॉफी बताया है। उन्होंने कहा, ''समंदर में से थोड़ा पानी निकाल लेने से समंदर का पानी कम नहीं होता है, उसी तरह उन्होंने (सलमान खान) अपना लकी ब्रेसलेट मुझे दिया और ये मेरे लिए ट्रॉफी के समान ही है। उन्होंने थोड़ा बहुत लक मुझे दिया है अब मेरे लक खुल जाएंगे।''

राखी ने खुद को बताया एंटरटेनमेंट की खान

बिग बॉस के आने वाले सीजन में हिस्सा लेने की बात पर राखी ने बताया कि जब तक उन्हें इस रियलिटी शो की ट्रॉफी नहीं मिल जाती तब तक तो उनकी आत्मा भटकती ही रहेगी। राखी ने कहा, ''मैं चाहती हूं कि बिग बॉस के दरवाजे मेरे लिए हमेशा खुले रहें। जहां मेरा बिग बॉस खतरे (टीआरपी कम होना) में आएगा राखी सांवत पहुंच जाएगी। मेरे अंदर एंटरटेनमेंट की वो खान है जो कभी कम ही नहीं हो सकती, चाहें आप कितने भी सीजन में मुझे डाल दें मैं हमेशा लोगों को एंटरटेन करती रहूंगी।''

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की रिलीज डेट आई सामने

राखी सावंत के बिग बॉस मराठी में शिरकत करने के सवाल का जबाव देते उन्होंने कहा, ''लोग मेरे से सवाल कर रहे हैं कि मैं बिग बॉस मराठी में भी नजर आउंगी?  मैं अभी नहीं बता सकती कि मैं जा रही हूं की नहीं लेकिन ऑफर आएगा तो मैं क्यों नहीं जाऊंगी।''

राखी ने सभी दर्शकों और फैंस को धन्यवाद दिया और कहा वे दुआ दें कि राखी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश रहें।

यहां देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन