मुंबई: सेलेब्रिटी प्रतिभागी इस रविवार को 'बिग बॉस' के घर में प्रवेश करने वाले हैं, लेकिन केवल वही नहीं हैं जिन्हें नया घर मिलने जा रहा है बल्कि शो के सुपरस्टार होस्ट सलमान खान को भी यहां एक नया घर मिलने वाला है। इसे शैलेट के नाम से जाना जाता है, यह सलमान का एक प्राइवेट स्पेस होगा जिसे शो के सेट के बिल्कुल बगल में बनाया गया है।
Related Stories
शो के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार हर साल सलमान के शैलेट को एक बेहतरीन लुक देते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इसके इंटीरियर पर नजर डालते ही आप समझ जाएंगे कि लकड़ी से बनाया गया है और इसका लुक बेहद ही शानदार है।



इसमें कलर बेहद ही सिंपल है, ऑफ व्हाइट और ब्राउन कलर से इसे फिनीशिंग दिया गया है। इसमें एक छोटा सा किचन स्पेस है, लिविंग रूम है और एक बेडरूम एरिया भी है और साथ में एक जिम भी है। शैलेट की दीवारों को भी कई तरह की तस्वीरों और आइटम्स से सजाया गया है, इनमें सलमान के कुछ बेहतरीन फोटोज भी हैं।
(इनपुट- आईएनएस)
बिग बॉस से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Also Read:
लता मंगेशकर ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- आपके आने से भारत की छवि बदली
अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्की कोचलिन बनने वाली हैं मां, बच्चे को लेकर कही ये बड़ी बात