स्टार प्लस का मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले साढ़े 12 सालों से चल रहा है, शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है और मोहसिन खान के बाद अब शिवांगी जोशी भी शो में नहीं नजर आएंगी। शो में अक्षरा, कायरव और आरोही के साथ कहानी आगे बढ़ेगी। शो में जहां लीड रोल में नजर आएंगी प्रणाली राठौड़ जो अक्षरा की भूमिका निभाएंगी, वहीं आरोही का रोल करेंगी करिश्मा सावंत। शो में लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा। वहीं आपको बता दें, शो में कायरव और वंश की भूमिका कौन निभाएगा ये भी कन्फर्म हो गया है। जहां कायरव की भूमिका में मयंक अरोड़ा नजर आएंगे वहीं अभिनेता शरण आनंदानी शो में बड़े वंश की भूमिका निभाएंगे। शरण ने अपने सोशल मीडिया अकाकउंट पर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। वो फिलहाल उदयपुर में शो की शूटिंग कर रहे हैं।
Related Stories
आपको बता दें, हर्षद ने बेपनाह, तेरे लिए, किस देश में है मेरा दिल जैसे कई सफल शो में काम किया है, जबकि प्रणली ने बैरिस्टर बाबू में सौदामिनी की अपनी भूमिका से सभी को प्रभावित किया।
अभिनेता शरण आनंदानी, इससे पहले हॉन्टेड हिल्स (2020), बॉम्बे बेगम जैसी सीरीज का हिस्सा रहे हैं।
फिलहाल शो सीरत और उनकी बेटियों अक्षरा-आरोही के इर्द गिर्द घूम रहा है। शो में आरोही के मन में अक्षरा के प्रति नफरत है, उसकी वजह ये है कि वो उसकी सौतेली बहन है। वहीं अक्षरा अपनी छोटी बहन आरोही से बहुत प्यार करती है।
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी पिछले साढ़े पांच साल से ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा हैं। यह शो 2009 से सफलतापूर्वक चल रहा है। पहले शो में हिना खान और करण मेहरा ने अक्षरा और नैतिक की भूमिका निभाई थी। शो में फिलाहल कार्तिक की दादी के रूप में स्वाति चिटनिस, मनीष गोयनका के रूप में सचिन त्यागी, कार्तिक की मां के रूप में नियति जोशी, अली हसन और शिल्पा रायज़ादा भी हैं।