Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जनरेशन लीप आने वाला है और इस शो में कई लीड कलाकारों की एंट्री होने वाली है। शो में जहां अक्षरा के लीड किरदार में नजर आएंगी प्रणाली राठौड़ वहीं शो में उनके अपोजिट दिखेंगे हर्षद चोपड़ा। करिश्मा सावंत शो में सीरत की बेटी आरोही के रोल में दिखेंगी। वहीं शो में कायरव के रोल में जो एक्टर नजर आएंगे उसका खुलासा भी हो चुका है। शो में मयंक अरोड़ा बड़े कायरव के रोल में दिखेंगे। मयंक ने उदयपुर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग भी शुरू कर दी है और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। मयंक ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि वो कायरव के रोल में दिखेंगे।
Related Stories
रामायण के निषाद राज एक्टर चंद्रकांत पांड्या का 72 साल की उम्र में निधन, 'लक्ष्मण-सीता' ने दी श्रद्धांजलि
मयंक इससे पहले तू सूरज मैं सांझ पियाजी टीवी शो में कनक के भाई की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
शो का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें अक्षरा (प्रणाली राठोड़), आरोही (करिश्मा सावंत) और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) को दिखाया गया है। शो में दिखाते हैं कि अभिमन्यु जहां अक्षरा के प्रति आकर्षित हैं वहीं आरोही को अभिमन्यु पसंद है। शो का प्रोमो देखकर लग रहा है कि दोनों बहनों को एक ही लड़के से प्यार होगा और शो में लव ट्रायंगल नजर आएगा।
शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो की शूटिंग पूरी कर ली है। दोनों ने कायरा बनकर फैंस के दिलों में राज किया और अब उनके जाने से फैंस दुखी हैं। हालांकि फैंस नए ट्रैक को लेकर उत्साहित भी हैं।