1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि, कहा- RIP नहीं लिखूंगा क्योंकि...

शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि, कहा- RIP नहीं लिखूंगा क्योंकि...

 Published : Sep 03, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 10:43 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। सिद्धार्थ का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया।

shehnaaz gill, sidharth shukla , shehbaz- India TV Hindi
शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी श्रद्धांजलि Image Source : INSTAGRAM- SHEHBAZ

मुंबई: टीवी के मशहूर एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला 40 की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए। अपने पीछे वो ना जाने कितने फैंस, अपनी मां, बहनों और खास दोस्त शहनाज गिल को अकेला छोड़ गए। जबसे सिद्धार्थ का निधन हुआ है शहनाज गिल बेसुध हो गई हैं, वो अपने आंसू रोक नहीं पा रही हैं। उनके भाई शहबाज उन्हें संभालने मुंबई आ गए। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में भी वो शहनाज गिल के साथ रहे और उन्हें संभालते दिखे। 

कल सुबह सिद्धार्थ का निधन हुआ था और आज उनका अंतिम संस्कार हो गया। अंतिम संस्कार के बाद शहनाज के भाई शहबाज ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरा शेर, आप हमेशा मेरे साथ हो और हमेशा रहेंगे। आपकी तरह बनने की कोशिश करूंगा। यह अब मेरा सपना है और ये सपना जल्द पूरा होगा। मैं रेस्ट इन पीस नहीं कहूंगा क्योंकि मुझे पता है आप नहीं हो, लव यू सिद्धार्थ शुक्ला।

शहनाज गिल, शहबाज
Image Source : YOGEN SHAHशहनाज गिल, शहबाज

अंतिम विदाई में टूट गईं शहनाज गिल, एंबुलेंस देखकर चीख पड़ीं सिद्धार्थ-सिद्धार्थ

शहबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा शहबाज ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी में भी सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर लगा ली है।

शहबाज की इंस्टा स्टोरी
Image Source : INSTAGRAMशहबाज की इंस्टा स्टोरी

हिमांशी खुराना ने बताया बात करने की स्थिति में नहीं है शहनाज गिल

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन