1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल पहुंची अनाथालय, वीडियो आया सामने

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल पहुंची अनाथालय, वीडियो आया सामने

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2021 11:30 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 12:19 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के करीब तीन माह बाद शहनाज गिल पंजाब के एक अनाथालय में बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

Shehnaaz Gill Spend quality time with orphanage after Sidharth Shukla’s demise watch video- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Spend quality time with orphanage after Sidharth Shukla’s demise watch video Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALSIDNAAZIAN

Highlights

  • शहनाज गिल काफी लंबे समय के बाद पब्लिकली नजर आईं।
  • अनाथालय के बच्चों और बुजुर्गों के साथ काफी बातचीत की

बिग बॉस 13' फेम शहनाज कौर गिल को एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के लंबे समय के बाद पब्लिकली दिखाई दी है। वह पंजाब के एक अनाथलय में नजर आईं। जहां एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें एक ओर जहां उनकी मुस्कराहट दिख रही हैं। लेकिन उदासी ने अभी तक उनका साथ नहीं छोड़ा है। 

शहनाज ने अमृतसर के पिंगलवारा के पास स्थित एक अनाथालय में काफी समय बच्चों के साथ बिताया।

अमित साध को हुआ कोरोना वायरस, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी

वहीं एक वीडियो में शहनाज बात करती हुई नजर आ रही हैं

'मुक्काबाज' फेम एक्टर विनीत कुमार सिंह ने गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे के संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

शहनाज के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की जींस के साथ ग्रीन कलर का स्वेटर और बूट पहने हुए थे। इसके साथ ही कंधों पर शॉल डालते हुए बेल्ट से कवर हुए था। इस पूरे लुक में शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही हैं। 

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के चलते इसी साल सितंबर के महीने में हुई थी। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज सिर्फ अपनी फिल्म ' हौसला रख' के प्रमोशन के दौरान एक बार नजर आईं थी। 

बता दें सिद्धार्थ शुक्ला के घरवाले एक्टर का गाया आखिरी रैप सॉन्ग 12 दिसंबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर रिलीज करने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन