1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी के वीडियो किए शेयर, बेटे से मिलने नहीं देने का लगाया आरोप

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी के वीडियो किए शेयर, बेटे से मिलने नहीं देने का लगाया आरोप

 Published : Nov 10, 2020 10:45 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 10:45 am IST

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स (अभिनव कोहली) घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, लेकिन श्वेता तिवारी उन्हें रोक रही हैं...

shweta tiwari- India TV Hindi
श्वेता तिवारी  Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनसे अलग हो चुके पति अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं और अभिनेत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनव ने ये भी कहा है कि श्वेता उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं। 

अभिनव कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी अच्छाई का दुरुपयोग हुआ। पहले मुझे अपने बच्चे से मई से सितंबर तक दूर रखा, फिर उसे तब दिया, जब उसे कोरोना था और जब वह नहीं आना चाहता था। मैंने तुम्हें आने के लिए कहा और उसे मनाने के लिए कहा और तुमने मेरे साथ क्या किया, कल तुम उसे लेकर भाग गई। मैंने तुम्हें इतनी कठिनाई से ढूंढा और अब तुम एक सेकेंड के लिए भी उसे देखने तक नहीं दे रही हो। तुम मेरे साथ कितना गलत करोगी, मैं तुम्हारी लिमिट भी देखना चाहता हूं।"

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को अज्ञात जगह ले जाने के आरोप

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स (अभिनव कोहली) घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है, वो अपना अधिकार जताते हुए कह रहा है कि वो ऐसा कर सकता है। श्वेता उनसे कहती हैं, "मेरे घर में मत आओ। बाहर रहो।"

अभिनव कोहली ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि श्वेता उनकी जानकारी के बिना उनके बेटे के साथ लगातार मूव कर रही हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता रेयांश को थामकर बैठी हुई हैं, जब अभिनव उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। 

बता दें कि पिछले साल अगस्त में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर मामला दर्ज कराया था। ये श्वेता की दूसरी शादी है। इससे पहले वो राजा चौधरी से शादी कर चुकी हैं, जिससे उनको एक बेटी पलक है। पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। श्वेता और राजा ने शादी के 9 साल बाद एक-दूसरे को तलाक दे दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन