1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पर्सनल लाइफ को लेकर बोली श्वेता तिवारी, मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन यह स्वाभाविक है

पर्सनल लाइफ को लेकर बोली श्वेता तिवारी, मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन यह स्वाभाविक है

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2020 12:44 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 12:44 pm IST

अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने इन सारी परेशानियों का सामना डटकर किया और उन्होंने हार नहीं मानीं।

Shweta tiwari- India TV Hindi
Shweta tiwari

अभिनेत्री श्वेता तिवारी को अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने इन सारी परेशानियों का सामना डटकर किया और उन्होंने हार नहीं मानीं। श्वेता का कहना है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह से बिखर गई थीं।

क्या वह फिर में प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? इस सवाल के जवाब में श्वेता ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "मैं पहले ही अपने बच्चों के साथ प्यार में हूं और अब मेरे पास किसी और के लिए वक्त नहीं है। अपने बच्चों के साथ प्यार में मैं इस कदर मशगूल हूं कि मुझे नहीं लगता कि मुझे इसके अलावा किसी और की जरूरत है।"

श्वेता हाल ही में अपने दूसरे पति अभिनव कोहली से अलग हुईं और इस रिश्ते का अनुभव भी उनके लिए ठीक नहीं रहा।

बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने उन लोगों के बारे में कहा जिन्हें दूसरे की निजी जिंदगी पर फब्तियां कसना अच्छा लगता है।

छपाक' के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया, नए साल और बर्थ डे पर क्या है प्लान?

श्वेता ने कहा, "ये ऐसे लोग हैं जिनकी जिंदगी में करने को कुछ भी नहीं है और जो लोग वाकई में काम कर रहे हैं उन्हें ट्रोल करने का उनके पास फुर्सत के ढेरों पल हैं।"

श्वेता खुद को बहादुर नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा, "हमारे आसपास ऐसी कई सारी महिलाएं हैं जो इस तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं। मैं बहादुर नहीं हूं। मैं बहुत कमजोर हूं। मैं अपनी परेशानियों से उबरने का प्रयास कर रही हूं। मैं रोती हूं, बिखरती हूं, लेकिन फिर सोचती हूं कि यह 'स्वाभाविक' है।"

May I Coming Madam' फेम नेहा पेंडसे करने जा रही है शादी, सामने आईं प्रीवेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें

श्वेता को फिलहाल 'मेरे डैड की दुल्हन' नामक शो में देखा जा सकता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन