1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री ने की शादी, ऑनस्क्रीन भाई संग लिए फेरे

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री ने की शादी, ऑनस्क्रीन भाई संग लिए फेरे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2020 08:09 am IST,  Updated : Nov 24, 2020 08:09 am IST

टीवी सीरियल सुहानी सी एक लड़की की एक्ट्रेस राजश्री रानी ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन के साथ शादी कर ली है।

'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री ने की शादी, ऑनस्क्रीन भाई संग लिए फेरे- India TV Hindi
'सुहानी सी एक लड़की' फेम राजश्री ने की शादी, ऑनस्क्रीन भाई संग लिए फेरे Image Source : INSTAGRAM/DIVINEMANTRA

टीवी सीरियल सुहानी सी एक लड़की की एक्ट्रेस राजश्री रानी ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन के साथ शादी कर ली है। आपको बता दें कि सुहानी सी एक लड़की सीरियल की शूटिंग के दौरान राजश्री और गौरव के बीच दोस्ती हुई थी जो शादी के बंधन तक जा पहुंची। खास बात ये है कि इस सीरियल में गौरव ने राजश्री के भाई का किरदार निभाया था। चूंकि कोरोना के चलते शादियों को लेकर कई नियम हैं इसलिए बहुत ही नजदीकी लोगों की उपस्थिति में ये शादी हुई। शादी के बाद राजश्री ने अपने इंस्टा पर दुलहन के लिबास में फोटो डाले जो वायरल हो रहे हैं।

शादी में राजश्री ने पिंक रंग का बेहद सुंदर लहंगा पहना था जिसमें वो बेहद सुंदर और खुश नजर आ रही थी। वहीं गौरव ने क्रीम रंग की शेरवानी पर फ्लोटर प्रिंट वाली सुंदर पगड़ी चार चांद लगा रही थी। आपको बता दें कि गौरव औऱ राजश्री काफी सालों से दोस्त है। लॉकडाउन में गौरव ने राजश्री को प्रपोज किया और फिर परिवार वालों की भी रजामंदी ली गई उसके बाद ये शादी हुई।

ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मिली जमानत

आपको बता दें कि राजश्री डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थी लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और शादी के लिए ग्वालियर को चुना। इस शादी में घर परिवार के नजदीकी 44 लोग शामिल हुए।

गोविंदा के बयान के बाद कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह ने बेटे को लेकर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन