1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी टूटने पर कहा- मुझे दोषी ठहराना आसान

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी टूटने पर कहा- मुझे दोषी ठहराना आसान

 Published : Dec 17, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Dec 17, 2019 05:26 pm IST

बेटी पलक के बारे में श्वेता ने कहा वह एक मां की तरह उनका ख्याल रखती हैं।

श्वेता तिवारी- India TV Hindi
श्वेता तिवारी Image Source :

मुंबई: टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने उस वाकये को याद किया, जब उन्होंने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद उनसे अलग होने का फैसला किया। अभिनेत्री का कहना है कि शादी टूटने पर कई लोगों के लिए उन्हें दोषी ठहराना आसान है, क्योंकि 2007 में राजा चौधरी के साथ भी उनकी शादी टूट चुकी है। 'हिंदुस्तानटाइम्स डॉट कॉम' को दिए एक साक्षात्कार में श्वेता ने कहा, "लोगों के लिए यह कहना आसान है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें ही कोई प्रॉब्लम होगी, तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने करियर में ऊंचाई पर होने के दौरान शादी की थी तो लोगों ने मुझसे कहा कि अब यह मेरे लिए खत्म हो गया, लेकिन मैंने लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि मैंने इसकी परवाह भी नहीं की कि मेरा खानदान क्या कहेगा, जो पांच साल में बस यह पूछते हैं कि मैं कैसी हूं। मैं बस अपनी, अपने बच्चों और परिवार की परवाह करती हूं।"

बेटी पलक के बारे में श्वेता ने कहा वह एक मां की तरह उनका ख्याल रखती हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन