1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. First Look: 'हम तुम And THEM' सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं TV की 'प्रेरणा' श्वेता तिवारी

First Look: 'हम तुम And THEM' सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं TV की 'प्रेरणा' श्वेता तिवारी

 Published : Nov 29, 2019 09:09 am IST,  Updated : Nov 29, 2019 09:09 am IST

इस सीरीज में श्वेता और अक्षय के अलावा आशिका भाटिया, भावीन भानुशाली और अल्का अमीन भी अहम भूमिका निभाएंगे।

Shweta Tiwari Digital Debut- India TV Hindi
श्वेता तिवारी 'हम तुम एंड देम' शो से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज का नाम 'हम तुम एंड देम' (Hum, Tum And Them) है। इसमें श्वेता के अलावा अक्षय ओबरॉय भी लीड रोल निभाते नज़र आएंगे। बता दें कि श्वेता इन दिनों सोनी टीवी के सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' में दिखाई दे रही हैं।

इस सीरीज में श्वेता को एक प्रतिभाशाली टेक्सटाइल रिवाइवलिस्ट की भूमिका में देखा जाएगा, जोकि स्मार्ट और इंटैलिजेंट है, लेकिन काफी इमोशनल भी है। वहीं, दूसरी तरफ अक्षय एक लापरवाह की भूमिका निभाएंगे, जिसको दुनिया को कोई परवाह नहीं है।

'हम तुम एंड देम' की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एकजुट रहने के लिए संघर्ष करती है। इस सीरीज में श्वेता और अक्षय के अलावा आशिका भाटिया, भावीन भानुशाली और अल्का अमीन भी अहम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन