जिस शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो शो जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। ये शो कोई और नहीं 'बिग बॉस 15' है। इस शो के लिए लोगों का एक्साइटमेंट लेवल इसलिए भी और बढ़ जाता है कि क्योंकि इसे सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। जिनके शो के प्रेजेंट करने के तरीके और बातचीत की पूरी दुनिया कायल है। 'बिग बॉस 15' से जुड़े सोशल मीडिया पर कई प्रोमो सुर्खियां बटोर रहे हैं जिससे इतना तो तय है कि इस बार का भी सीजन बीते साल के सीजन की तरह धमाकेदार होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'बिग बॉस सीजन 15' के 'ग्रैंड प्रीमियर' को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
Related Stories
कब और कहां देखें 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर?
'बिग बॉस 15' के ओपनिंग एपिसोड का प्रीमियर शनिवार, 2 अक्टूबर को कलर्स चैनल पर रात 9:30 बजे प्रसारित होगा।
'बिग बॉस 15' प्रीमियर लाइव स्ट्रीमिंग
यदि आप किसी कारण टीवी पर 'बिग बॉस 15' का प्रीमियर नहीं देख पाते तो आप वूट (VOOT) ऐप पर शो को स्ट्रीम कर सकते हैं।
'बिग बॉस 15' के प्रतियोगी
'बिग बॉस 15' के कंफर्म सदस्य प्रतीक सहजपाल हैं। इस बात का खुलासा बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले के दिन ही हो गया था। प्रतीक सहजपाल सहित 13 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इन कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम हैं- शमिता शेट्टी, निशांत भट, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अकसा सिंह, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ और पंजाबी सिंगर अफसाना खान।
'बिग बॉस 15' वीकेंड पर रात 9:30 बजे और वीक डेज में कलर्स चैनल और वूट पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।
प्रोमो के अनुसार, इस बार शो की थीम जंगल रखी गई है जहां घर के कंटेस्टेंट को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस बार कंटेस्टेंट्स की राह पहले की तरह आसान नहीं रहने वाली है।
Bigg Boss 15 Promo: भाई उमर को छोड़ने आए आसिम रियाज की सलमान खान ने खींची टांग
Bigg Boss: इन 5 ठिकानों पर सबसे ज्यादा रहती है 'बिग बॉस की आंख', गॉसिप हो या झगड़ा सब होता है यहां
Bigg Boss 15: क्या जय भानुशाली करेंगे सलमान खान के शो में एंट्री?