1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kahlata Hai: 'कार्तिक' के सामने 'सीरत' ने लगाया 'रणवीर' को गले, क्या सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट?

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai: 'कार्तिक' के सामने 'सीरत' ने लगाया 'रणवीर' को गले, क्या सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट?

 Published : Apr 09, 2021 11:46 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:13 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों बेहतर परफॉर्म कर रहा है। यह शो इन दिनों टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। शो में वर्तमान में मुख्य भूमिका में शिवांगी जोशी को 'सीरत' और मोहसिन खान को 'कार्तिक' के रूप में देखा जा रहा है।

Ye Rishta Kya Kahlata Hai- India TV Hindi
कार्तिक के सामने सीरत ने लगाया रणवीर को गले, क्या सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट? Image Source : TWITTER/STAR PLUS

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों बेहतर परफॉर्म कर रहा है। यह शो इन दिनों टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। शो में वर्तमान में मुख्य भूमिका में शिवांगी जोशी को 'सीरत' और मोहसिन खान को 'कार्तिक' के रूप में देखा जा रहा है। 

कुछ समय पहले, प्रियंवदा कांत ने शो में एंट्री की, और उनकी एंट्री ने फैंस के साथ अच्छे अच्छों को हिला दिया। अब, शो में 'रणवीर' के रूप में करण कुंद्रा एंट्री करने वाले हैं। करण  की मानें तो, रणवीर तेजतर्रार है, और बहुत सिंपल भी उसका दिल सच्चा है। जाहिर है करण कुंद्रा की एंट्री से शो की कहानी एक नया मोड़ जरूर लेगी।

शो के नए प्रोमो के अनुसार, एक सेरेमनी में कार्तिक और सीरत को देखा जाता है। दोनों बस रिंग एक्सचेंज करने वाले ही होते हैं तभी रणवीर की एंट्री होती है। जैसे ही सीरत उसे देखती है, उसकी अंगुली से अंगूठी गिर जाती है और दिलचस्प मोमेंट भी दिखाई देता है। सीरत को देख कर कार्तिक की अपनी आंखों में बहुत सारे सवाल नजर आते हैं। सीरत फिर रणवीर के पास जाती है और उसे गले लगाती है, जबकि कार्तिक हैरान रह जाता है कि यह क्या हो रहा है।

यहां देखें प्रोमो: 

प्रोमो ने सीरियल को दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि रणवीर सीरत का एक्स हैं, जिसे अभी तक देखा जाना बाकी था। अब देखना होगा रणवीर की एंट्री आगे की कहानी को कैसे प्रभावित करती है!

यहां पढ़ें

अब इस एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा दांडेकर, करण कुंद्रा से ब्रेकअप के महीनों बाद एक्ट्रेस ने कही ये बात

Watch: सोनम कपूर ने 'जिम्मी जिम्मी आजा..' गाने पर थिरकाए कदम, इस वजह से शेयर किया वीडियो

एक वक्त में दो लोगों को चाहती प्रेमिका का द्वंद दिखाती है बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन