1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. वेस्टर्न और इंडियन भौजी की कैटफाइट का क्या है सच? अंकिता लोखंडे ने रुबीना दिलैक संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

वेस्टर्न और इंडियन भौजी की कैटफाइट का क्या है सच? अंकिता लोखंडे ने रुबीना दिलैक संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Aug 01, 2025 09:08 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 09:08 am IST

अंकिता लोखंडे ने आखिरकार रुबीना दिलैक के साथ अपने मनमुटाव की उड़ रही अफवाहों का सच बता दिया है। दोनों एक्ट्रेस हाल ही में भारती सिंह द्वारा होस्ट किए गए 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आई थीं। अंकिता ने टीवी की 'छोटी बहू' संग इक्वेशन पर बात की।

ankita lokhande- India TV Hindi
रुबीना दिलैक और अंकिता लोखंडे Image Source : INSTAGRAM/@LOKHANDEANKITA

अंकिता लोखंडे और रुबीना दिलैक को साथ में आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 2' में 27 जुलाई को देखा गया था। दोनों एक्ट्रेस ने पहली बार किसी रियलिटी शो में छह महीने तक साथ काम किया। सेट पर अंकिता और रुबीना की कृष्णा अभिषेक संग बहुत ही प्यारी बॉन्ड देखने को मिली थी, जहां कृष्णा, अंकिता को इंडियन भौजी तो वहीं 'छोटी बहू' को वेस्टर्न भौजी कहते थे। इस शो में विक्की जैन-अंकिता के पार्टनर थे, जबकि राहुल वैद्य एक बार फिर बिग बॉस विनर रुबीना साथ में दिखाई दिए। अब 'लाफ्टर शेफ्स 2' के खत्म होने के बाद अंकिता ने रुबीना के साथ अपने मनमुटाव की अफवाहों पर सफाई दी और उन्होंने बताया कि उनके बीच कैसी बॉन्ड है।

रुबीना दिलैक संग अनबन पर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी

ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए, अंकिता ने यह कहते हुए सच बताया है, 'हमारे बीच कभी कोई समस्या नहीं थी और सच कहूं तो समस्याओं के होने के लिए कोई न कोई वजह तो होनी ही चाहिए, है ना? लेकिन रुबीना और मेरे बीच बस यही था कि हम कभी एक-दूसरे के सात काम नहीं कर पाए थे और पहली बार इतने लंबे वक्त तक शूट किया तो मुझे मजा आया।' वहीं 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस ने उस दौर को याद किया कि जब उन्होंने और रुबीना ने एक ही चैनल के लिए काम किया था। लेकिन, उनके बीच कभी बनती नहीं थी और यह भी बताया कि जहां रुबीना को सबसे बात करने में समय लगता था, वहीं वो सबके साथ जल्दी घुल-मिल जाती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, इस शो में साथ काम करने के बाद मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे को और गहराई से जान गए हैं क्योंकि हमारे बीच कभी निगेटिविटी नहीं रही।'

रुबीना संग अंकिता लोखंडे की बॉन्ड

टीवी और फिल्मी जगत में अपना जलवा दिखा चुकीं अंकिता ने कहा कि अब रुबीना के साथ उनका एक खूबसूरत रिश्ता है और वह इस रिश्ते को बनाए रखने की वो पूरी कोशिश करेंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है जो प्रेरणादायक है। मैं उनकी हमेशा इस बात की प्रशंसा करती हूं, मैं उनके कुछ गुणों को आत्मसात करना चाहती हूं जो मुझे लगता है कि लाइफ में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।'

अंकिता और रुबीना का वर्कफ्रंट

इस बीच काम की बात करें तो अंकिता जल्द ही संदीप सिंह की वेब सीरीज 'आम्रपाली' में नजर आएंगी। दूसरी ओर, रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन