1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama Update: अनुज ने बरखा और अंकुश को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, अब कौन-सी नई चाल चलेंगे दोनों ?

Anupama Update: अनुज ने बरखा और अंकुश को दिखाया घर से बाहर का रास्ता, अब कौन-सी नई चाल चलेंगे दोनों ?

 Written By: Sweety Gaur
 Published : Aug 25, 2022 08:28 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 08:28 am IST

Anupama Update: एक्सीडेंट से पहले अनुज अपना एक फैसला सभी को सुनना चाहता था। लेकिन अब होश में आने के बाद वो सभी को अपना फैसला सुनाएगा और बरखा और अंकुश को घर से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

Anupama Update- India TV Hindi
Anupama Update Image Source : TWITTER

Highlights

  • अनुज ने दिखाया बरखा और अंकुश को घर से बाहर का रास्ता
  • बरखा और अंकुश ने चली अपनी नई चाल

Anupama Update:  टीवी सीरियल 'अनुपमा' में एक बार फिर से ज़बरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर अनुज को होश आ गया है। कान्हा जी के साथ-साथ अनुपमा ने अनुज का भी जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया। वहीं अनुज के होश में आते ही बरखा के चेहरे का रंग उड़ गया है। उसकी सभी साजिशों पर पानी जो फिर गया है। एक तरफ जहां बरखा अनुपमा के हाथों से सबकुछ छीन लेना चाहती थी। वही अब उसके सारे ईरादे बेनकाब हो गए हैं। 

एक्सीडेंट से पहले अनुज अपना एक फैसला सभी को सुनना चाहता था। लेकिन अब होश में आने के बाद वो सभी को अपना फैसला सुनाएगा और बरखा और अंकुश को घर से बाहर का रास्ता दिखाएगा। अनुज अपनी अनुपमा के साथ हुए हर अपमान का बदला लेगा। अनुज ने सभी को सच भी बता दिया है कि उसे वनराज ने धक्का नहीं मारा था। इस सच को सुनने के बाद बरखा और अंकुश की सारी साजिश फ्लॉप हो गई है। 

Koffee With Karan 7 में कियारा का खुलासा, शाहिद कपूर के जूते की वजह से उन्हें करना पड़ा था 8 घंटे इंतजार

अनुपमा के घर से जाते वक्त हर कोई बरखा को बस यही समझा रहा है कि अब अनुज उसे घर से सड़क पर ले आएगा। हालांकि बरखा और अंकुश लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वो किसी भी तरह अनुज और अनुपमा को अपनी बातों से बहला सकें। लेकिन ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा हैा अनुज ने अपने भाई-भाभी को घर से जाने के लिए कह दिया है। अनुपमा भी अनुज की बात से पूहरी तरह सेहमत है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: 5 साल के लीप के बाद शो में दिखेगा पाखी का नया अवतार

लेकिन घर से बाहर जाने की बात सुनते ही अंकुश और बरखा अपना नया ड्रामा शुरू कर देते हैं। दोनों अपनी तबियत खराब होने का बहाना करते हुए अनुपमा से कहते हैं कि वो उन्हें घर में रहने दे वो उसके बदले में कुछ भी करने को तैयार है। जिसपर अुज उनसे पूछता है कि क्या वो सचमें कुछ भी करने को तैयार है। अब अनुज अपने परिवार से क्या करवाता है। ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

Raju Srivastav Health Update: सुनील पाल ने दी बड़ी खुशखबरी, आज वेंटिलेटर से हट सकते हैं राजू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन