1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Tv Alert: इन टीवी सीरियल ने बटोरी सुर्खियां, 'रोमांटिक सीन' ने फैंस के दिलों में बनाई जगह

Tv Alert: इन टीवी सीरियल ने बटोरी सुर्खियां, 'रोमांटिक सीन' ने फैंस के दिलों में बनाई जगह

 Published : Jan 15, 2023 11:03 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 11:13 pm IST

छोटे पर्दे पर कई सीरियल्स ऐसे हैं, जिन्होंने ऑन-स्क्रीन रोमांटिक सींस की वजह से खूब लाइमलाइट बटोरी है। खास बात ये हैं की टीआरपी लिस्ट में भी जगह बना कर रखी हैं।

Tv Alert- India TV Hindi
Tv Serial Alert Image Source : TV SERIAL ALERT

छोटे पर्दे पर आने वाले सभी डेली फैमिली बेस्ड सीरियल्स धूम मचा रहे हैं। हालांकि, कई बार फैमिली सीरियल्स में कुछ ऐसे सींस आ जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ये सीरियल इन दिनों रोमांटिक सीन की वजह से काफी सुर्खियों में है।

Anupamaa
Image Source : ANUPAMAAAnupamaa

Anupamaa के एक एपिसोड में अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बीच किसिंग सीन दिखाया गया। उनका रोमांटिक सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIINGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में विराट उर्फ नील भट्ट (Neil Bhatt) और सई आयशा सिंह (Ayesha Singh) के बीच भी किसिंग सीन को दिखाया गया था। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAIYeh Rishta Kya Kehlata Hai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिमन्यु उर्फ हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) के रोमांटिक सीन ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी थी।

Bade Achhe Lagte Hain
Image Source : BADE ACHHE LAGTE HAINBade Achhe Lagte Hain

साल 2011 में आए 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Achhe Lagte Hain) में प्रिया साक्षी तंवर और राम कपूर के बीच भी रोमांटिक सीन देखने को मिले थे। इस कपल ने अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।

Imlie
Image Source : IMLIEImlie

टीवी सीरियल 'इमली' में सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान का भी किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था। फिलहाल, ये भी कहना गलत नहीं होगा कि शो में कई बार रोमांटिक सीन के चलते शो की टीआरपी में हाइप देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिनव किस बात को याद कर हुआ खुश, अभीर से जुड़े रिश्ते का क्या है सच?

Ranbir Kapoor: फिल्म 'एनिमल' की कहानी रिलीज से पहले हुई लीक! भूषण कुमार ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया अनिल कपूर का रोल

दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने Besharam Rang पर दिखाए बोल्ड मूव्स, इंटरनेट सेंसेशन बनी लड़की

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन