1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa में हुई बॉलीवुड स्टार काजोल की एंट्री! ये वीडियो देख घूम गया लोगों का दिमाग

Anupamaa में हुई बॉलीवुड स्टार काजोल की एंट्री! ये वीडियो देख घूम गया लोगों का दिमाग

 Published : Jul 18, 2023 09:20 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 09:28 pm IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद अब अनुपमा से बात करती नजर आईं काजोल। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, अनुपमा से वूमेन एंपावरमेंट के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kajol talk to Anupamaa after special appearance in yrkkh People mind wandered after watching this vi- India TV Hindi
Kajol-Anupamaa - Image Source : INSTAGRAM

Anupamaa-Kajol: फिल्म इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स अपनी फिल्मों और वेब सीरीज का प्रमोशन करने के लिए टीवी शोज में नजर आते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का सपोर्ट करते हुए देखा गया था। प्रोमो में काजोल, अक्षरा के बेटे अबीर के कस्टडी केस में मदद करती दिखाई देती है। इस शो में काजोल स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। शो में वह 'द ट्रायल' की नोयोनिका सेनगुप्ता बनकर अक्षरा से मिलती हैं। अब काजोल को अनुपमा के साथ बातचीत करते दिखाया गया है।

अनुपमा से की बातचीत 

राजन शाही द्वारा निर्मित 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। फैंस इस शो की स्टार कास्ट और कहानी को बहुत पसंद करते हैं। इस सीरियल को लोगों से बेशुमार प्यार मिलता रहता है। इस शो में रिश्तों का मतलब समझाया गया है, जो लोग असल जिंदगी में भी महसूस करते है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद अब काजोल, अनुपमा से फोन पर बातचीत करते नजर आ रही है। 

वीडियो की कहानी 
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रुपाली उर्फ अनुपमा, काजोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है और कहती है कि केक से साथ अपनी सेल्फी भी भेजना। इस वीडियो में दोनों अपने ऑन स्क्रीन किरदार में नजर आ रही हैं। अनुपमा पूछती है आज कहां पार्टी करने वाली है, नोयोनिका कहती हैं कि नहीं यार, तुझें तो पता हैं न राजीव के अफेयर के बारे में। हम अब अलग हो गए हैं। अनुपमा कहती है मेरी नोयोनिका बहुत हिम्मत वाली है। तू अकेले रह कर भी बच्चों को संभाल लेगी। अनुपमा आगे कहती है कि औरतें मजबूर हो सकती हैं पर कमजोर नहीं। 

काजोल का ओटीटी पर धमाका 
काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में नोयोनिका सेनगुप्ता की कहानी दिखाई गई है। वेब सीरीज में काजोल ने वकील का किरदार निभाया है। 'द ट्रायल' से पहले वह 'लस्ट स्टोरी 2' में दिखाई दी थीं। अब जल्द ही कृति सेनन के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें-

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का Ve Kamleya हुआ रिलीज, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के गाने ने मचाया तहलका

GHKKPM Promo: सपनों को पूरा करने के लिए जिंदगी की मुश्किलों को चुनौती देगी सवी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन