1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा को पारितोष ने दी परिवार तोड़ने की धमकी, शो दिखेगा नया ट्विस्ट

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा को पारितोष ने दी परिवार तोड़ने की धमकी, शो दिखेगा नया ट्विस्ट

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Sep 28, 2022 08:27 am IST,  Updated : Sep 28, 2022 11:45 am IST

'अनुपमा' (Anuapmaa) में एक तरफ जहां किंजल अपनी सास अनुपमा के घर रहने के लिए आ गई है तो वहीं दूसरी तरफ पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलने के बाद से शाह हाउस में बवाल मचा हुआ है।

Anupamaa Upcoming Twist- India TV Hindi
अनुपमा को पारितोष ने दी परिवार तोड़ने की धमकी Image Source : INSTAGRAM/STARPLUS

Highlights

  • 'अनुपमा' की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
  • पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से मचा है बवाल

Anupamaa Upcoming Twist:  टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सुपरहिट शो 'अनुपमा'  (Anuapmaa) की स्टोरी में हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इन ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से ही दर्शकों को भी शो को देखने में खूब मजा आ रहा है जिससे शो की टीआरपी भी टॉप पर है। एक तरफ जहां किंजल अपनी सास अनुपमा के घर रहने के लिए आ गई है तो वहीं दूसरी तरफ पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलने के बाद से शाह हाउस में बवाल मचा हुआ है। पारितोष अब अपनी के खिलाफ होता जा रहा है और उसके मन में अनुपमा के लिए नफरत बढ़ती ही जा रही है।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: आलीशान बंगला और लग्‍जरी गाड़‍ियों के शौकीन हैं रणबीर कपूर, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे दंग

पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जब से पता चला है तब से ही किंजल का बुरा हाल है। किंजल के लिए ऐसे हाल में खुद और अपनी बेटी को संभालना मुश्किल हो रहा है। आने वाले एपिसोड में इतने ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं कि लोगों को अनुपमा और किंजल पर दया आने लगेगी। पारितोष अनुपमा को परिवार तोड़ने की धमकी देगा जिसके बाद देखना होगा कि कैसे अनुपमा अपने परिवार को संभालती है।

सैफ अली खान ने खुद को बताया 'वामपंथी', फिर कहा 'आज ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए'

बेटे और मां के बीच शो में दुश्मनी का जहर फैल चुका है जो कि आगे बढ़ता जा रहा है। अनुपमा अब किंजल और परितोष के बीच सबकुछ सही करने के लिए क्या करेगी ये दर्शक देखने के लिए बेताब हैं।

Mouni Roy Birthday: पत्रकार बनने के लिए दिल्ली आई थीं मौनी रॉय, फिर इस सीरियल से चमका बुलंदी का सितारा

शो की कास्ट के बारे में बात करें तो सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) से पारस कलनावत (Paras Kalnawat) झलक दिखला जा 10 में जाने की वजह से बाहर हो चुके हैं। अनुपमा के मेकर्स ने पारस कलनावत को भले ही शो से निकाल दिया है लेकिन शो की बाकी कास्ट पारस से बहुत प्यार करती है। जब अनुपमा की कास्ट से इस बारे में सवाल किया गया तो कुछ का मानना था कि पारस की झलक दिखला जा 10 के विनर बनने वाले हैं।  'अनुपमा' (Anupamaa) में पारस कलनावत की ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभा चुकीं मुस्कान बामने और पारस अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन के दौरान मुस्कान ने बताया कि वो पारस को बहुत मिस करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन