1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa :'अनुपमा' की सौतन काव्या से लड़ बैठे वनराज, मार-मार के किया ये हाल

Anupamaa :'अनुपमा' की सौतन काव्या से लड़ बैठे वनराज, मार-मार के किया ये हाल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 02, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2022 02:06 pm IST

Anupamaa: 'अनुपमा' में काव्या के किरदार में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह शो के सेट और शो के बाद का रील शेयर करती हैं जो फैंस को काफी अच्छा लगता है।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : ANUPAMAA

Highlights

  • एक्ट्रेस मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
  • इस वीडियो में वनराज ने अपनी दूसरी बीवी की जमकर बेइज्जती कर रह हैं।

Anupamaa: टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहने वाला शो 'अनुपमा' काफी चर्चा में रहता है। इस शो में कुछ न कुछ नया ट्वीस्ट देखने को मिलता ही है। वहीं शो 'अनुपमा' में काव्या के किरदार में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही वह शो के सेट और शो के बाद का रील शेयर करती हैं जो फैंस को काफी अच्छा लगता है।

हाल में काव्या ने एक फनी रील वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने ऑनस्क्रीन पति यानी वनराज के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। अनुपमा में भले वनराज काव्या से बेहद प्यार करता हो, लेकिन इस वीडियो में वनराज ने अपनी दूसरी बीवी की जमकर बेइज्जती कर रह हैं। वीडियो में सुधांशु पांडे के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो में दोनों साथ में लड़ते नजर आ रहे हैं।

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 23 दिनों से हैं अस्पताल में

Aamir Khan: आमिर खान ने ये वीडियो शेयर कर मांगी माफी, फिर किया डिलीट, फैंस हुए आग बबूला

'अनुपमा', काव्या को बिल्कुल पसंद नहीं करती

बता दें वीडियो पोस्ट हुए मदालसा शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'जाते-जाते किसी को जा रे कहने से उसका इगो हर्ट हो सकता है और वो आप पर जानलेवा प्रहार कर सकता है इसलिए जो जा रहा है उसे चुपचाप निकल लेने दो...' ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर कमेंट की बारिश कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है की काव्या गुस्से में वनराज पर हमला बोल देती हैं और बदले में वनराज भी मार-मारकर काव्या का बुरा हाल कर देते हैं। वीडियो काफी फनी है। मदालसा और सुधांशु अनुपमा शो में पति-पत्नी की भूमिका निभाते हैं। शो में दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं लेकिन 'अनुपमा', काव्या को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी। 

Box Office Report: 'कोबरा' ने 'लाइगर' को दी कड़ी टक्कर, 2 दिनों में इतनी की कमाई

Bollywood Wrap: आमिर खान ने मांगी माफी, करण जौहर ने शेयर किया रोमांटिक किस्सा, जानिए बी-टाउन की दिलचस्प खबरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन