1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV के बाद ओटीटी पर छाईं एक्ट्रेस, हर शो के बाद एक्ट्रेस का एक्टिंग छोड़ना का होता है मन, 'बालिका वधू' स्मिता बंसल ने बताई वजह

TV के बाद ओटीटी पर छाईं एक्ट्रेस, हर शो के बाद एक्ट्रेस का एक्टिंग छोड़ना का होता है मन, 'बालिका वधू' स्मिता बंसल ने बताई वजह

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 10, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 05:35 pm IST

'बालिका वधू' में सुमित्रा देवी का किरदार निभाने वाली स्मिता बंसल ने खुलासा किया कि एक वक्त था, जब वह एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं। हालांकि, वह अभी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

the Pyramid sceme- India TV Hindi
'द पिरामिड स्कीम' की कास्ट Image Source : INSTAGRAM/@BANSALSMITA_

भारत के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक 'बालिका वधू' आज भी अपनी बेहतरीन कास्ट और कहानी की वजह से चर्चा में रहता है। इसमें आनंदी की सास सुमित्रा देवी का किरदार निभाने वाली स्मिता बंसल इन दिनों अपनी प्राइम वीडियो की सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। टीवी एक्टेस स्मिता बंसल ने इसके पीछे की मजेदार वजह भी बताई है।

स्मिता बंसल क्यों छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग

फिल्मीज्ञान को दिए इंटव्यू में स्मिता बंसल ने खुलासा किया उन्होंने अपने करियर के शुरूआत में पहले शो से 10 हजार कमाए थे। इस दौरान उन्होंने आगे बताया कि वह एक्टिंग क्यों छोड़ना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने 'बालिका वधू' में 6 साल काम करने के बाद इसे छोड़ दिया था और इसी शो से उन्हें जबरदस्त नेम-फेम भी मिला था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा:

'आपको यह सुन बहुत हंसी आएगी, क्योंकि मैं हर शो के बाद सोचती हूं कि अब मैं काम नहीं करूंगी, एक्टिंग छोड़ मस्त खाना खाकर सो जाऊंगी। बालिका वधू के बाद भी ये सोचा था, लेकिन आज भी काम कर रही हूं। मैं ऐसी ही हूं। हालांकि, इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन इस किरदार के लिए मेरे पास और कुछ देने को नहीं था। मैंने अपने अब तक के करियर में 30 हजार से ज्यादा ऑडिशन दिए है, लेकिन में कई बार टीवी शोज के लिए रिजेक्ट हुई हूं। अब ओटीटी सीरीज के लिए प्यार मिल रहा है तो अच्छा लग रहा है।'

स्मिता बंसल ने फैंस के लिए शेयर किया खास पोस्ट

प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा पसंद की गई सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' में स्मिता बंसल ने प्रमिला सिंह का किरदार निभाया है। इस शो और किरदार के बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस खास पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा और अपने रोल प्रमिला सिंह को मिल रहे इतने प्यार के लिए दर्शकों और टीम का दिल से शुक्रिया किया। उन्होंने आगे कहा कि उन पर भरोसा करके मेकर्स ने यह खूबसूरत रोल दिया और इस सफर का हिस्सा बनाया।

ये भी पढे़ं-

एक साल में 9 फिल्में देने वाली हीरोइन, रवीना टंडन ने बताया कैसे करती थीं शूटिंग? मजेदार किस्सा किया शेयर

10 एपिसोड वाली धांसू हॉरर-सस्पेंस, रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझे 'इंस्पेक्टर ऋषि' की कहानी, बेचैन कर देगा अंत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन