TRP लिस्ट में 'GHKKPM' बना लगातार 8वें सप्ताह बादशाह, 'अनुपमा' को मजे चखा रही 'इमली'
TRP लिस्ट में 'GHKKPM' बना लगातार 8वें सप्ताह बादशाह, 'अनुपमा' को मजे चखा रही 'इमली'
Written By: Ritu Tripathi@ritu_vishwanath
Published : Nov 30, 2023 04:21 pm IST,
Updated : Nov 30, 2023 04:21 pm IST
बार्क ने एक इस साल के 47वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इसस सप्ताह लिस्ट में फिर से काफी बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। क्योंकि बीते सप्ताह जंप मारने वाला 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव' एक बार फिर नीचे पहुंच चुका है।
Image Source : X
BARC TRP Rating 47th week 2023
नई दिल्लीः एक बार फिर वह दिन आ चुका है, जिसका हर टीवी लवर को इंतजार होता है, जी हां आज गुरुवार है और इसी दिन आपको बार्क टीआरपी रिपोर्ट मिलती है। जो यह बताती है कि बीते सप्ताह में किस टीवी सीरियल ने लोगों का दिल जीता है और किसकी कहानी से दर्शक बोर हो चुके हैं। साल 2023 के 47वें हफ्ते की BARC TRP रेटिंग सामने आ चुकी है। जिसमें एक बार फिर लगातार 8वें सप्ताह 'गुम है किसी के प्यार में' नंबर 1 पर बना हुआ है। वहीं अब 'इमली' भी अपने दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रो रहा है। लेकिन 'अनुपमा' को अब भी कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही।
'शिव शक्ति...' भी गया नीचे
बीते सप्ताह लिस्ट में 'शिव शक्ति' नंबर 2 पर नजर आ रहा था लेकिन इस शो को शिव विवाह के प्रसंग के बाद फिर गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। शो सीधे 5 पायदान की गिरावट के बाद नंबर 7 पर आ चुका है। वहीं शो 'परिणीति' पिछले सप्ताह नंबर 5 पर था और इस सप्ताह यह नंबर 8 पर आ चुका है। वहीं सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' भी लगातार 2 सप्ताह से नंबर 9 पर ही है।
'इमली' ने किए 'अनुपमा' के दांत खट्ट
राजन शाही के शो 'अनुपमा' में सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है। बीते सप्ताह जहां शो नंबर 4 पर था वहीं अब यह एक पायदान उपर नंबर 3 पर आ गया है। लेकिन 'इमली' की व्यूअरशिप बढ़ने का इसे सीधा नुकसान हो रहा है। 'इमली' का तीसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो इस सप्ताह नंबर 2 पर है।