बिग बॉस 19 फेम बसीर अली एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर बसीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरेआम लड़ाई-झगड़े में उलझे नजर आ रहे हैं। वीडियो प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद का है। अभिनेता ने रेस्टोरेंट ओपनिंग पार्टी रखी थी, जिसमें बसीर और स्प्लिट्सविला में शामिल हुए कई सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इसी दौरान बसीर अली की एक कैमरामैन से गुत्थमगुत्थी हो गई और एक्टर ने कैमरामैन को जमकर पीटना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अब बसीर का ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर सवाल कर रहे हैं कि आखिर बसीर ने ऐसा क्यों किया।
क्यों भड़के बसीर अली?
बसीर अली हाल ही में प्रिंस नरूला की पार्टी का हिस्सा बने थे, जहां वह कैमरामैन से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि पैपराजी ने बसीर के साथ मौजूद स्प्लिट्सविला कंटेंस्टेंट्स पर भद्दी टिप्पणी कर दी, जिस पर बसीर का खून खौल गया और उन्होंने कैमरामैन को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कैमरामैन ने कायरा और सौंदर्या शेट्टी पर भद्दी टिप्पणी की, जिससे दोनों असहज हो गईं। इस पर बसीर ने उनका साथ देने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी कैमरामैन ने छेड़छाड़ बंद नहीं की और बसीर का पारा चढ़ गया, जिससे मामला बिगड़ गया और बसीर ने कैमरामैन को पीटना शुरू कर दिया।
प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद हुआ हंगामा
सारा हंगामा प्रिंस नरूला की पार्टी के बाद हुआ। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बीती रात प्रिंस नरूला के रेस्टोरेंट की ओपनिंग थी। यहां मौजूद कैमरामैन लगातार स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट सौंदर्या शेट्टी और कायरा पर कमेंट कर रहे थे। जब सिचुएशन हाथ से बाहर होने लगी तो लड़कियों ने बसीर को इसके बारे में बताया, जिन्होंने पार्टी खत्म होने के बाद कैमरामैन को कन्फ्रंट किया। वहीं जब बसीर अपनी कार की तरफ जाने लगे तो कथित तौर पर कैमरामैन उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इस दौरान शिव ठाकरे, रफ्तार और हामिद भी बसीर के साथ मौजूद थे।
बसीर के सपोर्ट में उतरे सोशल मीडिया यूजर
वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया यूजर बसीर अली का समर्थन कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अगर पोस्ट में लिखी बात सही है तो बसीर अली के लिए शाबासी। वह कम से कम महिला साथियों के लिए खड़े हुए।' एक अन्य ने लिखा- 'अच्छा होगा कि बसीर इस मामले पर वीडियो शेयर करें और बताएं कि क्या हुआ था।' एक और लिखता है- 'बसीर ने बिलकुल ठीक किया। पैप्स अक्सर ऐसा करते हैं। मुझे खुशी है कि किसी ने तो स्टैंड लिया।'