1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'मन किया गला रेत दूं', 'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी को सुपरस्टार हीरोइन के पापा ने जड़ा थप्पड़, अब खूंखार विलेन पर भड़के एक्टर

'मन किया गला रेत दूं', 'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी को सुपरस्टार हीरोइन के पापा ने जड़ा थप्पड़, अब खूंखार विलेन पर भड़के एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 17, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 05:17 pm IST

'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी अपने अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें फेमस एक्टर ने असल थप्पड़ जड़ा था और माफी भी नहीं मांगी थी।

Saanand Verma- India TV Hindi
सानंद और रोहितास गौर। Image Source : SAANANDVERMA/INSTAGRAM

टीवी और फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता सानंद वर्मा 'भाबी जी घर पर हैं' में सक्सेना जी के किरदार से लोकप्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में एक पुराने अनुभव को सार्वजनिक किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने उन्हें वेब सीरीज में असली थप्पड़ मारा था, जिसके लिए वह पूरी तरह तैयार नहीं थे। सालों बाद अब एक्टर का गुस्सा फूटा है और उन्होंने इसके बारे में बताते हुए कहा कि उनकी फीलिंग ऐसी थी कि वो बस अब उनका गला रेत दें। सालों बाद उन्होंने इस अनुभव को बताते हुए क्या-क्या कहा जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

'फर्स्ट कॉपी' के सेट पर हुआ था हादसा

सानंद वर्मा और गुलशन ग्रोवर ने वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी में साथ काम किया था। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सानंद ने कहा, 'गुलशन ग्रोवर ने मुझे सचमुच जोर से थप्पड़ मारा। अंदर से, मुझे उसका गला काटने का मन कर रहा था, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। यह पहली बार है कि मैं इसके बारे में खुलकर बात कर रहा हूं। वह जानबूझकर ऐसा कर रहे थे, यह अभिनय नहीं था।' अभिनेता ने आगे बताया कि यह कोई एक्टिंग वाला थप्पड़ नहीं था और उन्हें पहले से किसी ने चेतावनी भी नहीं दी। उन्होंने कहा, 'अगर उन्होंने पहले बताया होता तो मैं असली थप्पड़ खाने के लिए तैयार रहता। लेकिन मैंने कुछ महसूस नहीं किया; मैं अपने किरदार में रहा, सीन पूरा किया और बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से चला गया।'

चेतावनी देना जरूरी

जब होस्ट ने पूछा कि क्या असली थप्पड़ से पहले चेतावनी देना जरूरी है तो सानंद ने कहा, 'पहले से बताना बहुत जरूरी है। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और मुझे जोर से थप्पड़ मार दिया। यह गलत था। मुझे बहुत गुस्सा आया, लेकिन मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि मैं नकारात्मकता से बचना चाहता था। मेरा तो मन भी कर रहा था कि कुर्सी उठाकर उन्हें मार दूँ, लेकिन मैंने मुस्कुराते हुए सब सह लिया।'

अनिल कपूर के अंदाज से तुलना

सानंद ने गुलशन ग्रोवर की इस हरकत की तुलना बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर से करते हुए कहा, 'मैंने सुना है कि अनिल कपूर भी सच में थप्पड़ मारते हैं, लेकिन बाद में हमेशा माफ़ी मांगते हैं और अपनी सहानुभूति जताते हैं। लेकिन गुलशन जी ने ऐसा नहीं किया। वह एक आत्म-मुग्ध व्यक्ति हैं और अपनी बुरे आदमी की छवि को बनाए रखने के लिए ऐसा करते हैं।'

सानंद वर्मा कौन हैं?

सानंद वर्मा टीवी और फिल्मों दोनों में सक्रिय अभिनेता हैं। उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' में सक्सेना जी के किरदार से दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वह 'मर्दानी', 'रेड', 'आंखों की गुस्ताखियां', 'बब्ली बाउंसर' और 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 11 साल पहले ही डेब्यू कर चुका है महेश बाबू का बेटा, 19 की उम्र में लगता है पापा की कार्बन कॉपी

फेमस हीरोइन की टूटी तीसरी शादी, अब किया सिंगल होने का ऐलान, पोस्ट में कही ऐसी बात, लोग हुए हक्का-बक्का

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन