1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. प्रेग्नेंट भारती को परोसे गए बड़े-बड़े केकड़े, कॉमेडी क्वीन ने देबिना-तेजस्वी संग लिए चटकारे, देखकर पिनके लोग

प्रेग्नेंट भारती को परोसे गए बड़े-बड़े केकड़े, कॉमेडी क्वीन ने देबिना-तेजस्वी संग लिए चटकारे, देखकर पिनके लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 16, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 01:16 pm IST

भारती सिंह, देबिना बनर्जी और तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों साथ मिलकर बड़े-बड़े केकड़े खाते नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो को लेकर अब तीनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

Bharti Singh- India TV Hindi
देबिना बनर्जी, तेजस्वी प्रकाश और भारती सिंह। Image Source : INSTAGRAM/@TADKA_BOLLYWOOD_

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह दोबारा प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद भी वह लगातार फैंस से जुड़ी हुई हैं। पिछले दिनों भारती अपने व्लॉग में फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देती भी नजर आईं, जहां उनका कहना था कि उन्हें डायबिटीज की समस्या हो गई है। उनका शुगर काफी बढ़ा हुआ है, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें फटकार लगाई है। इस बीच भारती अपने एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ उनके पति हर्ष लिंबाचिया और देबिना बनर्जी-तेजस्वी प्रकाश भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कॉमेडी क्वीन की लंच टेबल पर बड़े-बड़े केकड़े नजर आ रहे हैं और इस वीडियो को लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं।

भारती, तेजस्वी और देबिना ने खाए केकड़े

भारती सिंह, तेजस्वी प्रकाश और देबिना बनर्जी का ये वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें अभिनेत्रियों को टेबल पर केकड़े सर्व किए जा रहे हैं। तीनों के ही चेहरे टेबल पर बड़े-बड़े केकड़े सर्व होते देख खुश हो जाती हैं और वीडियो में भी इसे रिकॉर्ड करती हैं। इसके बाद तीनों केकड़े खाती हैं और क्वालिटी टाइम बिताती हैं। अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।

ट्रोल हुईं भारती, तेजस्वी और देबिना

इस वीडियो के सामने आने के बाद भारती, देबिना और तेजस्वी ट्रोल्स के निशाने पर हैं। यूजर लगातार इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए तीनों पर निशाना साध रहे हैं और जीव हत्या के लिए खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- 'बहुत ही दुख की बात है। इंसानों के रूप में जानवर।' एक अन्य ने लिखा- 'छी... ये कितना भयावह है। कोई अपनी प्लेट में जानवर देखकर इतना खुश कैसे हो सकता है।' एक और यूजर ने लिखा- 'बहुत ही घटिया। जीव हत्या को प्रमोट कर रही हैं।'

बीमारी से परेशान भारती सिंह

दूसरी तरफ भारती सिंह ने हाल ही में अपने व्लॉग में खुलासा किया कि वह एक गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने अपने नए व्लॉग में बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी शुगर की समस्या बढ़ रही है, जिससे वे काफी परेशान हैं। हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें फटकार लगाई और गर्भावस्था में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी। भारती ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि, इस समय उन्हें अपनी डाइट, दिनचर्या और सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि बढ़ी हुई शुगर मां और बच्चे—दोनों के लिए खतरा बन सकती है। इसी वजह से भारती अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चिंतित और ज्यादा सावधान दिख रही हैं।

ये भी पढ़ेंः भूखे शेर का निवाला बनी थी फिल्म एडिटर, कार की खिड़की में मुंह डालकर दबोच लिया कंधा, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

माधुरी-श्रीदेवी को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस, शोहरत और स्टारडम को ठेंगा दिखाकर छोड़ी इंडस्ट्री, स्टार से बनीं कोच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन