1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 15 : खाना चुराने पर राखी सावंत ने अभिजीत बिचुकले पर फेंका पानी

बिग बॉस 15 : खाना चुराने पर राखी सावंत ने अभिजीत बिचुकले पर फेंका पानी

 Published : Dec 25, 2021 06:33 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 06:33 pm IST

राखी गुस्से में अभिजीत की ओर लपकी, जबकि प्रतीक उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हुए नजर आया। राखी उस पर चिल्लाते हुए कहती हैं, "मेरी चकली कहां है?"।

Rakhi Sawant throws water on Abhijit Bichukale- India TV Hindi
Rakhi Sawant throws water on Abhijit Bichukale Image Source : INSTAGRAM/COLORSTV

Highlights

  • राखी सावंत अपनी बोतल से पानी भरकर अभिजीत बिचुकले के चेहरे पर फेंकती हैं।
  • करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर एक दूसरे के करीब आते नजर आ रहे हैं।

'बिग बॉस 15' के अपकमिंग एपिसोड में राखी सावंत अपनी बोतल से पानी भरकर अभिजीत बिचुकले के चेहरे पर फेंकती हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब अभिजीत ने जान बूझकर राखी को नाराज करने के लिए उनका खाना चुरा लिया। वह गुस्से में अभिजीत की ओर लपकी, जबकि प्रतीक उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हुए नजर आया। राखी उस पर चिल्लाते हुए कहती हैं, "मेरी चकली कहां है?"।

इस बीच पिछले कुछ दिनों से तीखे झगड़ों के बीच करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर एक दूसरे के करीब आते नजर आ रहे हैं। वे अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करते हैं। तेजस्वी करण को गले लगाती हैं और वह उनके गालों पर किस करते हैं। ऐसे में उनके जीवन में फिर से रोमांस आ गया है।

'बिग बॉस 15' कलर्स पर प्रसारित होता है।

इनपुट आईएएनएस

नोरा फतेही ने रियलिटी शो में एक प्रतियोगी के रूप में अपने शुरूआती दिनों को याद किया

Balika Vadhu 2: शिवांगी जोशी ने मोहसिन खान संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्द होता है जब....

Bigg Boss 15: रश्मि देसाई से लड़ाई में देवोलीना को मिला भाई का साथ

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन