1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: सलमान खान ने करण कुंद्रा से तेजस्वी को लेकर किया ये सवाल, राजीव और उमर की लगाई क्लास

Bigg Boss 15: सलमान खान ने करण कुंद्रा से तेजस्वी को लेकर किया ये सवाल, राजीव और उमर की लगाई क्लास

 Published : Dec 13, 2021 12:05 am IST,  Updated : Dec 13, 2021 07:04 am IST

संडे का वार में सलमान खान ने उमर और करण की क्लास लगाई। जानिए वजह

BIGG BOSS 15 - India TV Hindi
बिग बॉस 15  Image Source : COLORS TV

सलमान खान ने 'संडे का वार' एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते पर उनसे बात की। भाईजान ने कहा कि तेजस्वी करण के प्रति हमेशा वफादार रही हैं। लेकिन वो उनके इस स्वभाव को समझ नहीं पा रहे हैं और उनकी वफादारी पर सवाल उठाते हैं। इसके अलावा सलमान ने उमर रियाज और राजीव की भी क्लास लगाई।

नोरा फतेही और गुरु रंधावा गोवा बीच में साथ आए नजर, क्या कर रहे हैं डेट?

दरअसल, उमर अक्सर टास्क के दौरान अपना आपा खो बैठते हैं। हाल ही में एक गेम के दौरान उमर ने अपना गुस्सा कंटेस्टेंट पर निकाल दिया। उनका तेजस्वी के साथ गुस्से से बात करना और बात-बात पर अग्रेसिव हो जाना सलमान खान को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने उमर को इसी बात पर समझाया। 

सलमान ने उमर रियाज पर बरसते हुए कहा, 'उमर डॉक्टर हो तुम। तुम में दिमाग नहीं है क्या? क्या शानपत्ती दिखा रहे हो? तुमको लगता है कि ऐसा करने से तुम्हारे नंबर बढ़ जाएंगे? घटेंगे ही। इज्जत कमाओ यहां पर।'पिछले सप्ताह भी उमर को उनकी हरकतों के लिए सलमान ने फटकार लगाई थी। 

बहरहाल, संडे का वार एपिसोड में चंडीगढ़ करे आशिकी की टीम यानी आयुष्मान खुरान और वाणी कपूर ने प्रतिभागियों के साथ मस्ती की। शो के अंत में सलमान ने बताया कि वो सोमवार को शो होस्ट करेंगे और इस दौरान कोई सरप्राइज भी देंगे। 

पढ़ें अन्य खबरें- 

'चंडीगढ़ करे आशिकी' को ट्रांस कम्युनिटी से मिली स्वीकृति, LGBTQ+ कार्यकर्ता ग़ज़ल धालीवाल ने की फिल्म की तारीफ

Siddharth Birth Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज गिल ने किया पोस्ट, दोस्तों की ओर से साझा किए गए किस्से

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन