1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: शालीन भनोट के 'बेस्ट फ्रेंड' वाले बयान पर Ex Wife का जवाब, कहा- बच्चों के लिए मिलना दोस्ती नहीं होती...

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के 'बेस्ट फ्रेंड' वाले बयान पर Ex Wife का जवाब, कहा- बच्चों के लिए मिलना दोस्ती नहीं होती...

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 14, 2022 03:23 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 03:23 pm IST

Bigg Boss 16: दलजीत कौर ने पूर्व पति शालीन भनोट की 'बेस्ट फ्रेंड' होने से किया इनकार है। उन्होंने ट्विट करते हुए शालीन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी कहानी और कल्पना से बाहर रखें।

Bigg Boss 16:- India TV Hindi
Bigg Boss 16: Image Source : FILE PIC

Highlights

  • शालीन भनोट वर्तमान में रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में दिखाई दे रहे हैं
  • दलजीत और शालीन ने 2009 में शादी की और 2015 में अलग-अलग हो गए थे

Bigg Boss 16: रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' इस बार खूब सूर्खियां बटोर रहा है। कभी अपने कंटस्टेंट की वजह से तो कभी घर में हुए झगड़ों की वजह से। साजिद खान के बाद अब शालीन भनोट भी चर्चा में आ गए हैं। पूर्व प्रतियोगी ने उन्हें लेकर अपना बयान जारी किया है। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss) की पूर्व प्रतियोगी दलजीत कौर ने अपने पूर्व पति शालीन भनोट के बारे में कहा है कि वे दोनों अब अच्छे दोस्त नहीं है। दरअसल शो के दौरान टीना से बात करते हुए शालीन ने कहा था कि दलजीत और वह तलाक के सात साल बाद भी करीबी दोस्त बने हुए हैं। बता दें कि शालीन भनोट वर्तमान में रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नोरा फतेही के साथ किया सिजलिंग डांस, लोग बोले- Uff Hoties...!

टीना ने हाल ही में 'बिग बॉस 16' के एक एपिसोड में शालीन से उनकी पहली शादी के बारे में पूछा। तो कुछ देर बाद बातों बातों में टीना से शालीन ने कहा कि वह अभी भी अपनी पूर्व पत्नी के साथ अच्छे दोस्त हैं। इस बीच शालीन ने दिलजीत का नाम नही लिया।

इसको लेकर दलजीत ने ट्विटर पर लिखा, "नहीं, मैं तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त नहीं हूं। महीने में एक या दो महीने में अपने बच्चे की खातिर मिलना दोस्ती नहीं होता।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं आपको अपने प्रेम जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं, लेकिन कृपया मुझे अपनी कल्पना और कहानियों से बाहर रखें। और आप इसे मजाक कह रहे हैं? वास्तव में? टीना आपके लिए कोई स्टॉन्ग भावना नहीं है।"

आपको बता दें, दलजीत और शालीन ने 2009 में शादी की और 2015 में अलग-अलग रास्ते चले गए। अभिनेत्री ने शालीन पर अपशब्द कहने और यहां तक कि घर छोड़ने की कोशिश करने पर उन्हें मारने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: साजिद खान ने मुझे निजी अंग दिखाकर रेटिंग देने के लिए कहा था, शर्लिन चोपड़ा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'दयाबेन' को कैंसर होने की खबर पर आया 'जेठालाल' का रिएक्शन, बताया बीमारी का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन