1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jhalak Dikhhla Jaa 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नोरा फतेही के साथ किया सिजलिंग डांस, लोग बोले- Uff Hoties...!

Jhalak Dikhhla Jaa 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने नोरा फतेही के साथ किया सिजलिंग डांस, लोग बोले- Uff Hoties...!

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 14, 2022 02:56 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 03:00 pm IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10: सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सिद्धार्थ 'झलक दिखला जा 10' के सेट पर फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने सिजलिंग डांस मूव्स दिखाकर सबका दिल जीत लिया।

Noora Fatehi, Sidharth Malhotra- India TV Hindi
नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा Image Source : TWITTER

Highlights

  • फिल्म 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी
  • फिल्म में नोरा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'माणिके' गाने पर जबरदस्त डांस किया है
  • श्रीलंक की सिंगर योहानी का गाया गाना 'माणिके मगे हिते' काफी हिट हुआ था

Thank God Movie: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों खबरों की हेडलाइन में है। एक तरफ जहां उनकी नई फिल्म 'थैंक गॉड' आने वाली है। वहीं दूसरी सिद्धार्थ, कियारा आडवाणी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अफवाह है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ अपने रिलेशन को लेकर कितने सीरीयस है इसका इशारा दोनों ने 'कॉफी विद करण-7' में किया था। हालांकि, उन्होंने फिलहाल साफ-साफ कुछ नहीं कहा। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रोमोशन कर रहे हैं। हाल ही में वो 'झलक दिखला जा-10' के सेट पर पहुंचे हुए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant ने दुपट्टे की आड़ में किया आदिल का दीदार, करवा चौथ पर मेंहदी से लिखवाया सजना का नाम

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'थैंक गॉड' के प्रमोशन के लिए 'झलक दिखला जा-10' के सेट पर भी पहुंचे हैं। इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभिनेता  नोरा फतेही के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

​सिद्धार-नोरा के डांस का वीडियो कलर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों का सिजलिंग डांस देखा जा सकता है। कुछ देर के लिए नोरा और सिद्धार्थ के डांस मूव्स पर नजर थम सी जाती है। झलक दिखला जा के सेट पर उनका ये डांस आग लगा रहा है। वीडियो में नोरा काफी हॉट लग रही हैं। वहीं सिद्धार्थ हमेशा की तरह डैसिंग

यहां देखें यूजर का कमेंट-

Twitter
Image Source : TWITTERट्विटर

फिल्म 'थैंक गॉड' 

फिल्म 'थैंक गॉड'  में सिद्धार्थ के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। उनके अलावा अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नोरा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'माणिके' गाने पर हॉट और सिजलिंग डांस करती नजर आई हैं।। बता दें कि श्रीलंका की सिंगर योहानी का गाया गाना 'माणिके मगे हिते' काफी हिट हुआ था।  फिल्म 'थैंक गॉड' में इसी गाने का हिंदी वर्जन रखा गया है।   

ये भी पढ़ें: 

Amitabh की फ़िल्म से आख़िर किस एक्ट्रेस का पोस्टर आया सामने, देखकर लोग बोले- श्रुति हासन का ओल्ड लुक

सरोगेसी विवाद के बीच Nayantara के पति Vignesh ने कही ये बड़ी बात, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन