1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'करण, कशिश, चुम, तजिंदर, श्रुतिका और रजत', बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर, रवि किशन ने उड़ाया गर्दा

'करण, कशिश, चुम, तजिंदर, श्रुतिका और रजत', बिग बॉस के घर से कौन होगा बेघर, रवि किशन ने उड़ाया गर्दा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 16, 2024 07:14 am IST,  Updated : Nov 16, 2024 07:14 am IST

Bigg Boss 18 Day 41: बिग बॉस में बीते रोज 'हाई दइया विथ रवि भइया' की धूम रही। रवि किशन ने वीकेंड का वार होस्ट किया है। रवि किशन से यहां कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की है।

Ravi Kishan- India TV Hindi
रवि किशन Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 में बीते रोज 41वें दिन वीकेंड के वार की धूम रही। वीकेंड के वार पर रवि किशन बिग बॉस के सेट पर पहुंचे। रवि किशन ने स्टेज पर जाते ही कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की। रवि किशन ने घर के पुराने वार्तालापों पर खुलकर बात की। रवि किशन ने स्टेज पर पहुंचते ही चुम दरांग के फैसलों की तारीफ करते हुए मौज उड़ाई। इसके बाद रजत दलाल को टाइम गॉड बनने की बधाई दी। इसी बीच चाहत पांडे और श्रुतिका के बीच भी जमकर नोक-झोंक देखने को मिली। 

दिन में सोने पर लगाई फटकार

रवि किशन ने रजत दलाल को दिन में सोने को लेकर भी प्यार भरी फटकार लगाई। इसके बाद रजत दलाल और विवियन डीसेना को एक साथ बुलाकर गाने पर डांस कराया। बीते दिनों रजत दलाल ने मजाकिया अंदाज में विवियन को कंबल में बुलाया था। इसको लेकर रवि किशन ने रजत दलाल की जमकर टांग खींची। इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी तेज हो गए हैं। इस हफ्ते करण, कशिश, चुम, तजिंदर, श्रुतिका और रजत घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। अब इन कंटेस्टेंट्स में से कौन घर से बाहर जाएगा ये तो वक्त बताएगा। अब देखना होगा कि इस हफ्ते किस घरवाले के ऊपर एविक्शन की तलवार लटक रही है। 

अविनाश मिश्रा ने मिमिक्री से बनाया माहौल

साथ ही शो के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा ने भी बीते रोज जमकर समां बांधा। यहां अविनाश मिश्रा को रवि किशन से सबसे पहले रजत दलाल के सोने की एक्टिंग की। जिसमें रजत दलाल बिग बॉस के मुर्गे से बचने के लिए सोने की एक्टिंग कैसे करते हैं इसका लाइव एग्जांपल दिखाया। इसके बाद चाहत पांडे की भी लड़ने की एक्टिंग कराई। आज वीकेंड के वार का दूसरा दिन है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से कौन बाहर जाने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन