'बिग बॉस 19' में दिन-ब-दिन तमाशा बढ़ते ही जा रहा है। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस पूरे जोश के साथ चल रहा है। गरमागरम बहस, इमोशनल ड्रामा, रोमांस से लेकर विवादास्पद और चटपटी गपशप तक, शो में सब कुछ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 12 सितंबर के एपिसोड के ऑन-एयर होने के बाद शो का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें तान्या मित्तल कहती हैं कि उन्हें आवेज पर क्रश है। तान्या के यह कहते ही नगमा मिराजकर के कान खड़े हो जाते हैं। उन्होंने ऐसा जवाब दिया की सभी चौक गए।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे हालिया प्रोमो में नगमा, आवेज और तान्या लाउंज एरिया में बैठे दिखाई दे रहे हैं, तभी तान्या, आवेज दरबार की ओर इशारा करते हुए कहती हैं, 'मेरा तो क्रश इस पर है जो पहले से ही रिलेशनशिप में हैं।' तभी पीछे से कोई नगमा का नाम चिल्लाता है।
यह सब सुनने के बाद नगमा, तान्या की ओर मुड़ती है और कहती है, 'माफ करना! मेरे लड़के पर डोरी डालना बंद कर।' जैसे ही दोनों बात करते हैं, आवेज मुस्करा देते हैं। इसके बाद तान्या, नगमा को जवाब देते हुए कहती है, 'डोर ऐसी वैसी नहीं है चांदी का है।' जिस पर नगमा जवाब देती हैं, 'डोर चाहे सोने का हो या चांदी या पीतल, उसको मैं काट के छोटे टुकड़ों में शहबाज को खिला दूंगी।' जैसे ही नगमा और तान्या की मजेदार बात सबने सुनी तो उनके आस-पास के लोग हंसने लगे। वीडियो ऑनलाइन आते ही वायरल हो गया। प्रशंसक खुद को कमेंट सेक्शन में जाने से नहीं रोक सके। एक ने लिखा, 'नगमा प्यार है,' दूसरे ने कहा, 'तान्या बॉस और ऑल-राउंडर है।'
इस वीकेंड, सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे और खबर है कि फराह खान उनकी जगह लेंगी। रोमांच को और बढ़ाते हुए बिग बॉस सीजन 1 के होस्ट अरशद वारसी भी अक्षय कुमार और सौरभ शुक्ला के साथ अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का प्रमोशन करने के लिए इस एपिसोड में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद