1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH Upcoming Twist: अभिमन्यु और अक्षरा रोमांटिक अंदाज में आए नजर, क्या अभीर के लिए एक होंगे दोनों?

YRKKH Upcoming Twist: अभिमन्यु और अक्षरा रोमांटिक अंदाज में आए नजर, क्या अभीर के लिए एक होंगे दोनों?

 Published : May 23, 2023 11:25 am IST,  Updated : May 23, 2023 11:34 am IST

YRKKH Updates: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। सालों बाद अक्षरा और अभी एक दूसरे को गले लगाते नजर आए है। ये देख मंजरी चौंकाने वाला फैसला लेगी।

biggest twist in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Akshara hug Abhimanyu abhira come together for abhir soo- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने मौजूदा ट्रैक से दर्शकों को कंफ्यूज कर रहा है। शो का मौजूदा ट्रैक अभीर की कस्टडी को लेकर है जहां कहानी अभिमन्यु और अक्षरा की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इसी लड़ाई के बीच शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अभीर की तबीयत काफी बिगड़ जाती है, जिस वजह से उसकी सर्जरी करनी पड़ती है, लेकिन अभिमन्यु खुद को संभाल नहीं पाता। अभी की ऐसी हालत देखकर आरोही भी घबरा जाती है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में एक नया नाटक देखने के लिए मिलेगा। 

अक्षरा-अभिमन्यु सभी को देगे झटका -

आरोही, अभिमन्यु को अभीर की सर्जरी करने के लिए माना लेती है। जैसे ही आरोही ऑपरेशन थिएटर से बाहर आती है वह देखती है कि मंजरी, अक्षरा को गले लगाती है, जिसे आरोही को जोरदार झटका लगता है। सभी लोग पूछते हैं अभीर कैसा है वह ये सब देखकर चुप चाप खड़ी रह जाती है। अब ऑपरेशन सक्सेसफुल हुआ कि नहीं इस बारे में तो अगले एपिसोड में ही पता चलेगा। हाल ही में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि जब ऑपरेशन थिएटर से अभी बाहर निकलता है तो गोयंका और बिरला परिवार अभी से पूचते हैं की अब अभीर कैसा है? वहीं अक्षरा जब भीगी आंखों से अभी को देखती है, तो वो डरते हुए अपने बेटे के बारे में पूछती है। ऐसे में अभी भी रोने लगता है।

कहानी में नया मसाला -
अभिमन्यु, अक्षरा को कुछ नहीं बोल पता है और वहां से चला जता है। अक्षरा वहां आती है और अभिमन्यु को अचानक से गले लगा लेती है और रोने लगती है। ये सब देखकर लगता है की शायद अभिमन्यु-अक्षरा दोनों अभीर के लिए एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। इस दौरान अक्षरा, अभी को ऐसे साथ में देख वहां खड़े बिरला और गोयंका परिवार के सदस्य देखते ही रह गए। वहीं अभिनव भी कुछ बोल नहीं पाया। अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि अक्षरा-अभिमन्यु अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर पाए? ये जानना काफी दिलचस्प होने वाला है की आगे क्या नया नाटक होगा। 

ये भी पढ़ें-

Panchayat 3: इंतजार हुआ खत्म! इस एक्ट्रेस ने वेब सीरीज पर दिया नया अपडेट, यूजर्स बोले- इससे अच्छी खबर कुछ नहीं...

आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, वॉचमैन का बयान सुन लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Upcoming Twists: 'अनुपमा' से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तक, इन शो में आने वाले हैं धांसू ट्विस्ट, जानें आपके फेवरेट शो का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन