1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Debina Bonnerjee: देबिना बनर्जी को बेटी को जन्म देने में क्यों लगे 5 साल? IVF के जरिए खर्च हुए कितने रुपये?

Debina Bonnerjee: देबिना बनर्जी को बेटी को जन्म देने में क्यों लगे 5 साल? IVF के जरिए खर्च हुए कितने रुपये?

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : Jun 13, 2022 08:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2022 08:40 pm IST

Debina Bonnerjee: टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस साल अप्रैल में उनके घर किलकारी गूंजी थी।

Debina Bonnerjee- India TV Hindi
Debina Bonnerjee Image Source : INSTAGRAM/DEBINA BONNERJEE

Debina Bonnerjee: गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी हाल ही पापा-मम्मी बने हैं। देबीना बनर्जी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने यह बच्ची IVF के जरिए हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस बच्ची के लिए 2017 से कोशिश की। बच्चे को कंसीव करने में दिक्कत होने की परेशानी को देबिना बनर्जी ने वीडियो व्लॉग के जरिए बताया है। इस वीडियो व्लॉग में देबीना ने बताया कि कैसे उन्होंने IVF के जरिए अपनी बच्ची को कंसीव किया और इस ट्रीटमेंट में कितना खर्च आया।

अपने वीडियो व्लॉग देबिना डिकोड्स में उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी लियाना को कंसीव करने में उन्हें पांच साल लग गए। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सलाह से IUI कराई मगर इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने पांच बार ट्राई किया, लेकिन सब फेल हो गया। बाद में उन्होंने IVF कराया जिसके बाद उन्हें लियाना हुई। 

इसकी लागत के बारे में बात करते हुए देबिना ने बताया कि दो बार एम्ब्रियो ट्रांसफर किया लेकिन उनका बेबी कंसीव नहीं हो रहा। बाद में उन्होंने आईवीएफ का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रोसेस सस्ता नहीं है तो बच्चे के लिए महंगा भी नहीं है। अपनी ट्रीटमेंट की लागत उन्होंने 3 लाख रुपये बताई।

अपने व्लॉग में देबिना ने कहा, ''लोगों ने कई बार पूछा कि IVF ट्रांसफर क्यों? तो मैं उन्हें बताना चाह रही थी कि जब इतना समय लग गया, तो मेरे लिए और इंतजार करने के लिए वक्त नहीं था। लंबे पांच साल बाद मुझे लियाना हुई।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन