1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जिस बात का था डर वही हुआ, दीपिका कक्कड़ की शुरू हुई कैंसर से जंग, लेकिन राहत की हैं बस दो बातें

जिस बात का था डर वही हुआ, दीपिका कक्कड़ की शुरू हुई कैंसर से जंग, लेकिन राहत की हैं बस दो बातें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 28, 2025 11:47 am IST,  Updated : May 28, 2025 11:53 am IST

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है, वो अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका को कैंसर डायगनॉस हुआ है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद साझा की है। एक्ट्रेस ने और क्या-क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।

Shoaib ibrahim dipika kakar- India TV Hindi
शोएब और दीपिका। Image Source : INSTAGRAM

मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे आई एक खबर ने फैंस को चौंकाया भी और निराश भी किया। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग और एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी तबीयत को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे स्टेज 2 कैंसर से जूझ रही हैं और फिलहाल उनका इलाज भी शुरू हो चुका है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगले हफ्ते तक सर्जरी की उम्मीद है। दोनों ने बीमारी कैसे शुरू हुई, ये भी अपने व्लॉग में बयां किया। इसके अलावा कपल ने बताया कि पेट में दर्द से ये किस्सा शुरू हुआ, आगे पता चला की गालब्लेडर में स्टोन हैं। कई और टेस्ट और स्कैन में पता चला कि लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। जब एक हफ्ते बाद आगे और रिपोर्ट सामने आईं तो एक और परत खुली और स्टेज 2 के कैंसर का पता चला।

फैंस की आशंका हुई सच

दीपिका और शोएब ने साझा किए गए वीडियो में विस्तार से बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले कुछ टेस्ट कराए गए जिनकी रिपोर्ट नॉर्मल नहीं थी। इसके बाद दोबारा जांच में पता चला कि शरीर एक हिस्से लिवर में एक ट्यूमर है। डॉक्टर्स ने आशंका जताई कि यह ट्यूमर सामान्य नहीं है। सर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक वे निगरानी में रहीं। सर्जरी से पहले किए गए एक और स्कैन में राहत की बात यह सामने आई कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैला है और केवल ट्यूमर तक ही सीमित है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह केस शुरुआती चरण में पकड़ में आ गया है, इसलिए उपचार संभव है।

उम्मीद की किरण

'डॉक्टर्स कह रहे हैं कि यह ट्रीटेबल है और मैं पूरी तरह से ठीक हो सकती हूं। हमें सिर्फ पॉजिटिव रहना है।' वीडियो में दीपिका ने कहा कि यह खबर किसी के लिए भी डरावनी हो सकती है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। शोएब ने भी कहा कि वे डॉक्टरों की सलाह पर ही आगे की प्रक्रिया अपनाएंगे। हालांकि राहत की बात है कि बीमारी का समय से पता चल गया। ऐसे में कैंसर के सेल किसी भी और पार्ट में नहीं फैले हैं, ये ट्यूमर तक ही सीमित हैं। ऐसे में सर्जरी के बाद ट्यूमर निकाल दिया जाएगा और आगे वो नॉर्मल रूटीन लाइफ जी सकेंगीं। एक्ट्रेस और शोएब ने कहा कि इसकी वजह से ही हम संतुष्ट हैं।

यहां देखें वीडियो

बेटे रुहान की मासूम समझ

दूसरी ओर राहत की बात ये है कि शोएब ने वीडियो में यह भी बताया कि उनका बेटा रुहान धीरे-धीरे समझ रहा है कि उसकी मां बीमार हैं और थोड़ा शांत भी है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में मायूसी जरूर थी, लेकिन अब वो मां का दूध नहीं मांगता, कभी कहता भी है तो समझाने पर मान जाता है और पूरी तरह से बिना मां के दूध के रह रहा है। दीपिका ने अंत में सभी से दुआओं की अपील करते हुए कहा कि वे जल्दी फ्लू से ठीक होकर सर्जरी कराएंगी। उन्होंने अपने फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन