1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की बात से उड़े विराट के होश, पाखी ने किया सवाधान!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई की बात से उड़े विराट के होश, पाखी ने किया सवाधान!

 Published : Nov 28, 2022 01:47 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 01:47 pm IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का मसालेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ है। शो में आगे दिखाया जाएगा की सई, विराट और पाखी के बिच होगी टक्कर।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई विराट को सभी समस्याओं के लिए दोषी ठहराती है। सई एक बड़ा कदम उठाने का फैसला करती है। सई चव्हाण के घर के अंदर आती है और विराट पर भड़क जाती है। वह कहती है कि वह अब उसकी बकवास नहीं सहेगी और वह वही करेगी जो वह चाहती है। वह कहती है की सावी नागपुर में रहना पसंद करती है और इसलिए वे वहीं रहेंगे, लेकिन बताती है कि विराट सप्ताह में केवल एक दिन अपनी बेटी से मिल सकता है। वहीं, विराट सारी गड़बड़ी के लिए पाखी पर आरोप लगाता है। इस बीच, पाखी विराट की चोट घावों का इलाज करती है लेकिन वह उसे ताना मारता है।

जबकि, विराट पाखी को सबके सामने कहता है की 'तुमने मेरे दिल को चोट पहुंचाई है जो जिंदगी भर नहीं भर पाएंगे', विराट पाखी पर भड़क जाता है। वह सवाल करता है की वह उसे अपनी बेटी से अलग करने की कोशिश क्यों कर रही है, जिस पर वह खुद को समझाने की कोशिश करती है लेकिन वह उसे रोकता है। पाखी विराट से माफी मांगती है पर वो वहां से चला जाता है।

इसी बीच डीआईजी सर चव्हाण के घर जाते हैं और विराट को उनके बहादुर काम के लिए बधाई देते हैं। सई विराट दोनों मिलकर पुलिस वालों की जान बचाते हैं, जिसे देख डीआईजी सर विराट को सई के साथ काम करने को लेकर बत करते हैं। उनका कहना है कि सई और विराट ने इतने घायल पुलिस अधिकारियों की मदद की है और फिर विराट से निजी तौर पर बात करते हैं। 

वह कहता है कि वह साई को उनके विभाग में नौकरी देना चाहता है और पूछता है की क्या विराट उसके साथ काम करने के लिए तैयार है? पाखी विराट को अपनी भावनाओं को बताती है कि वह नहीं चाहती की विराट सई के साथ काम करें। पाखी कहती है की कोई भी औरत नहीं चाहती की उसका पती उसकी पूर्व पत्नी के साथ काम करें। इस बीच, डीआईजी सर नौकरी की पेशकश के लिए अपनी प्रतिक्रिया के बारे में साई और विराट दोनों से पूछते हैं। अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा की सई और विराट क्या फैसला लेते हैं। 

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: सीरियल अनुपमा में खिलेगा प्यार का फूल, डिंपल की जिंदगी में होगा बड़ा बदलाव

Kiara Advani इस दिन करेंगी Sidharth Malhotra से शादी? सोशल मीडिया पोस्ट से दिया हिंट

Irene Cara Death: एक्ट्रेस और सिंगर आइरीन का निधन, 63 साल की थीं ऑस्कर विनर सिंगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन