1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'सई' को लगी बुरी नजर, आयशा सिंह के हाथ में आई गंभीर चोट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'सई' को लगी बुरी नजर, आयशा सिंह के हाथ में आई गंभीर चोट

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Nov 02, 2022 09:58 am IST,  Updated : Nov 02, 2022 09:58 am IST

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में जल्द बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बाद विराट को पता चल जाएगा कि सवि उसकी ही बेटी है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
GHKPM 'सई' आयशा सिंह के हाथ में लगी गंभीर चोट Image Source : INSTAGRAM/AYESHA.SINGH19

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीआरपी की लिस्ट में ऊपर रहने वाले फेमस शो 'गुम है किसी के प्यार में' की सई यानी आयशा शर्मा (Ayesha Singh) ने सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। सीरियल में सई का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो चुकीं आयशा शर्मा (Ayesha Singh) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, आयशा शर्मा (Ayesha Singh) के हाथ में चोट आई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें आयशा सिंह के हाथ में पट्टी बंधी दिख रही है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: Abdu Rozik का मजाक शालीन-प्रियंका पर पड़ा भारी, टूटने लगे बिग बॉस में बने रिश्ते

वायरल हो रही तस्वीर में आयशा शर्मा (Ayesha Singh) अपनी ऑनस्क्रीन सासू मां यानी किशोरी शहाणे के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में चोट भी दिख रही है। आयशा की इस तस्वीर को किशोरी शहाणे ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। अभी तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि आयशा को हाथ में चोट कैसे लगी है। ये हादसा 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुआ या कहीं और इस बारे में कोई अपडेट नहीं आई है। आयशा की तस्वीर पर फैंस कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

राजीव-चारू की तलाक की खबरों के बीच Sushmita Sen ने भतीजी जियाना को किया बर्थडे विश, पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आयशा को बुरी नजर लग ही जाती है बुरे लोगों की। अब कब तक ठीक होगी हमारी सई।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सई को पाखी की ही नजर लगी होगी।' बता दें कि शो में पाखी का किरदार ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) निभाती हैं। शो के बारे में बात करें तो लंबे वक्त से खबरें चल रही हैं कि विराट को पता चलने वाला है कि सवि उसकी बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट को जगताप सच बता देगा कि सवि किसी और की वहीं बल्कि विराट की बेटी है।

Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया तोहफा, ऐसे की 'मन्नत' पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन