1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी को लगा सई के लौटने से सदमा, इस शख्स के साथ की हाथापाई

'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी को लगा सई के लौटने से सदमा, इस शख्स के साथ की हाथापाई

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 22, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 03:08 pm IST

टीवी का धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में हो रहे ड्रामो के बीच, पाखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देख आप भी कहेंगे क्या बवाल है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame aishwarya sharma aka pakhi fight to sonali fans were suprised to s- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN

स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में आए दिन दिलचस्प मोड देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के करेक्टर भी अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी और सई के बीच बच्चों को लेकर बहस चल रही है, जिससे विराट भी काफी परेशान हैं। वहीं हाल ही में पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि च्वाहण परिवार में हाथापाई हो रही है। 

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो - 

पाखी के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा, सोनाली के साथ डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन डांस करते समय उनका हाथ सोनाली के सिर पर पड़ जाता है। वहीं सोनाली को पाखी का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आता है। सोनाली खड़ी होती है और पाखी को घूर घूर के गुस्से से देखती नजर आती है। उसके बाद सोनाली, पाखी को भी मारती नजर आ रही है। बता दें कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वालरल हो रहा है।

फैंस रिएक्शन -
इस वीडियो को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा वहा मजा ही आ गया। वहीं दूसरे फैन ने कहा अगर ये सीरियल में भी ऐसा दिखा दें तो बहुत ही मजा आएगा। तो वहीं सई के एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कम से कम सई का नाम नहीं आएगा।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में रोज नए-नए नाटक हो रहे हैं। देखना ये है की आगे मेकर्स क्या करते हैं।

ये भी पढ़ें-

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम सचिन श्रॉफ इस दिन करेंगे दूसरी शादी, जानें कौन है दुल्हनिया?

Rakhi Sawant को हो गई है अपने पति के नाम से भी नफरत, वीडियो में किया हंगामा

सिद्धार्थ और कियारा के संगीत सेरेमनी में हुई थी जमकर मस्ती, अब सामने आईं Unseen Pics

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन