1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'गोपी बहु' के फैसले ने बदल दी थी जिंदगी, जानिए कैसे तबाह हो गया जिया मानेक का करियर

'गोपी बहु' के फैसले ने बदल दी थी जिंदगी, जानिए कैसे तबाह हो गया जिया मानेक का करियर

 Published : Feb 18, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 18, 2024 06:00 am IST

'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहु यानी एक्ट्रेस जिया मानेक का आज जन्मदिन है, आज जानते हैं कि कैसे उनके एक फैसले ने उनके करियर तो तबाह कर दिया था।

Gopi Bahu AKA Giaa Manek- India TV Hindi
Gopi Bahu AKA Giaa Manek Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक को उनके शो 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू के किरदार के नाम से जाना जाता है। उनके सिंपल लुक और शानदार एक्टिंग ने उन दर्शकों का दिल जीत लिया। सालों बाद भी लोग उनके इस किरदार को खूब पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर शो की क्लिप वायरल होती रहती हैं। आज जिया मानेक का जन्मदिन है। तो आइए इस खास मौके पर जानते हैं कि कैसे रातों रात स्टार बनी जिया का करियर बस एक फैसले के कारण तबाह हो गया था। 

जिया के शो छोड़ते ही गिरी थी टीआरपी

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिया मानेक के शो छोड़ने के फैसले के बाद शो की टीआरपी में रातोंरात भारी गिरावट देखी गई थी। इसके बजाय उनकी भूमिका देवोलीना भट्टाचार्जी को ऑफर की गई, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई। लेकिन शो को जितना नुकसान हुआ उतना ही नुकसान जिया के करियर को भी हुआ और इसके बाद इन्हें एक भी दमदार किरदार नहीं मिल सका था। 

जिया ने क्यों छोड़ा था शो 

जिया मानेक काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। उन्होंने शो क्यों छोड़ा, इस सवाल को लेकर लोगों के मन में हमेशा ही जिज्ञासा बनी रहती है। इस बारे में कई तरह ही की बातें सामने आती हैं, लेकिन सच तो कम ही लोग जानते हैं। जिया ने 2010 में दर्शकों का दिल जीत लिया जब उन्हें स्टार प्लस के शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए चुना गया। उन्हें मोदी परिवार की आज्ञाकारी और देखभाल करने वाली बहू के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने अहम मोदी की पत्नी की भूमिका निभाई। 2012 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में एंट्री लेने के लिए शो को छोड़ दिया था।

जिया ने क्यों लिया था डांस शो में हिस्सा

उस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह एक संस्कारी बहू की भूमिका निभाते-निभाते ऊब गईं और उन्होंने सांसारिकता से बाहर निकलने का फैसला किया और डांस शो में भाग लेने का जोखिम स्वीकार किया था। मेकर्स नहीं चाहते थे कि वह शो छोड़ें और उन्होंने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की। जिया मानेक अड़ी रहीं और झलक दिखला जा में हिस्सा लिया। वह स्टेज पर अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सुर्खियों में रहीं, लेकिन उन्हें शो से डिसक्वालिफाई कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें- 

'टीवी की पार्वती' को शादी से पहले लगी ड्रिप, सोनारिका ने खुद शेयर किया वीडियो

ACP की नौकरी छोड़ बन गए एक्टर... बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' के बलराम से मिली पहचान,अब दिखते हैं ऐसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन