रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण 'अनुपमा' हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। शो में दिखाया जा रहा था कि अनुपमा और अनुज ने एक-दूसरे को माफ कर दिया है। साथ ही अपने रिश्ते की सारी गलतफहमियों को खत्म कर लिया है, लेकिन वो अभी-भी एक दूसरे को तलाक नहीं देंगे क्योंकि अभी भी दोनों एक-दूसरे को दिल से प्यार करते हैं। इसी बीच शो में मजेदार ट्वीस्ट आने वाला है।
Anupamaa: प्रेग्नेंट काव्या ने लगाए जमकर ठुमके, लोगों ने कहा- संभलकर पेट में बच्चा है...
The Kerala Story: अदा शर्मा बुरी तरह हुई घायल? चेहरे पर दिखे चोट के निशान, जानिए क्या है मामला?
अनुपमा के आगामी एपिसोड में दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा दिखाया जाएगा। समर की शादी के दिन वनराज को अपनी जिंदगी का बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें वनराज किसी भी कीमत पर 'अनुपमा' के साथ अपने पुनर्मिलन का प्लान बना रहा है। उसी बीच वनराज को अपनी जिंदगी का एक बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें काव्या वनराज से बेडरूम में अकेली मिलती है। काव्या ने खुलासा किया कि वह मां और वनराज पिता बनने वाला हैं। वनराज को यह खबर हजम नहीं होगी और वो काव्या को अबॉर्शन के लिए कहता है।
Katrina Kaif हैं प्रेग्नेंट? फिर ओवरसाइज कपड़ों में हुईं स्पॉट, देखें वीडियो
Swara Bhasker इंटर रिलिजन शादी के बाद हुई प्रेग्नेंट? जानिए क्या है सच
बता दें वनराज इस उम्र में पिता नहीं बनना चाहता, जिस उम्र में उसके बेटे की शादी हो रही है। काव्या की खुशखबरी उसके लिए बुरी खबर में बदल जाएगी। ये खबर सुनने के बाद वनराज को बहुत बेचैन होगी। उसके लिए फिर से दादा बनने का समय आ गया है, न कि फिर से पिता बनने का। काव्या इस पर क्या फैसला लेगी? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। अगर काव्या अबॉर्शन नहीं करवाती है तो उसे इस बच्चे की जिम्मेदारी खुद ही उठानी होगी। अब देखना होगा काव्या कौन सा कदम लेती है।
संपादक की पसंद