1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Imlie: 'इमली' में होगा 20 साल का लीप, ये ग्लैमरस एक्ट्रेस निभाएगी इमली-आर्यन की बेटी का रोल

Imlie: 'इमली' में होगा 20 साल का लीप, ये ग्लैमरस एक्ट्रेस निभाएगी इमली-आर्यन की बेटी का रोल

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 15, 2022 04:31 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 04:31 pm IST

सुंबुल और फहमान के शो छोड़ने से फैंस बहुत दुखी हैं और दोनों शो में आर्यन और इमली के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को मिस करने वाले हैं।

Imlie- India TV Hindi
Imlie Image Source : INSTAGRAM

Imlie leap: फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान का टीवी शो 'इमली' में 20 साल का लीप होने जा रहा है। फहमान और सुंबुल दोनों ने शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही वो शो में नहीं नजर आएंगे, आने वाले एपिसोड में इमली और आर्यन की बेटी होगी, जो बड़ी होकर शो में लीड रोल निभाएंगी। हालांकि सुंबुल और फहमान के शो छोड़ने से फैंस बहुत दुखी हैं और दोनों शो में आर्यन और इमली के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को मिस करने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में, 'काटेलाल एंड संस' की अभिनेत्री मेघा चक्रवर्ती इमली की बेटी की भूमिका निभाते हुए शो में एंट्री लेंगी।

मेघा को हमने 'कृष्णा चली लंदन', 'ख्वाबों की जमीन पर' जैसे शो में देखा है। मेघा शो का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद कर रही हैं कि फैंस को उनका काम पसंद आए। एक इंटरव्यू में मेघा ने कहा- "इतने बड़े शो और एक अद्भुत टीम का हिस्सा बनना रोमांचक है। 'इमली' ने सभी के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है, और मैं अपने फैंस और व्यूवर्स को अपना बेस्ट देना जारी रखूंगी। आपको मेरे कैरेक्टर की जर्नी देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।"

मेघा ने आगे कहा- "'इमली' पहले से ही मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नई शुरूआत का आनंद लेंगे।"

अब, दर्शक आने वाले एपिसोड में सभी मुख्य लीड आर्यन (फहमान खान), इमली (सुंबुल तौकीर खान) और मालिनी (मयूरी देशमुख) को एक बम विस्फोट में मरते हुए देखेंगे और शो में 20 साल का लीप हो जाएगा। 'इमली' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें - 

Harbhajan Singh की पत्नी Geeta Basra फिल्मों में करने जा रही हैं वापसी, 6 साल बाद 'नोटरी' में आएंगी नज़र 

Vikram Vedha: 'विक्रम वेधा' का बड़ा धमाका, 100 देशों में रिलीज होगी Hrithik Roshan और Saif Ali Khan स्टारर फिल्म

Raju Srivastava Health Update : 35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, डॉक्टर्स ने कही ये बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन