1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BIGG BOSS 16 में पहुंचते ही मर्यादा भूली Imlie, इस एक्टर के बाहों में बाहें डाले आईं नजर

BIGG BOSS 16 में पहुंचते ही मर्यादा भूली Imlie, इस एक्टर के बाहों में बाहें डाले आईं नजर

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 05, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 01:49 pm IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस शुरू होते ही घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई, दोस्ती और प्यार शुरू हो जाता है। वहीं अब पांच दिनों में इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं।

BIGG BOSS- India TV Hindi
BIGG BOSS Image Source : BIGG BOSS

Highlights

  • बिग बॉस शुरू होते ही घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई, दोस्ती और प्यार शुरू हो जाता है।
  • शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान को काफी क्लोज देखा जा रहा है।

Bigg Boss 16: पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) 1 अक्टूबर से ऑन एयर हुआ है। बता दें इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस सीजन में भी एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में सुंबुल तौकीर खान भी शामिल हुई हैं जिन्हें हम सब ‘इमली’ के रूप में जानते है। बिग बॉस शुरू होते ही घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई, दोस्ती और प्यार शुरू हो जाता है। वहीं अब पांच दिनों में इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं। 

Entertainment Top 5 News Today: Big boss 16 में आपस में भिड़े ये दो कंटेस्टेंट, पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

बता दें ये कंटेस्टेंट्स हैं शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)। इन पांच दिनों में दोनों को काफी क्लोज देखा जा रहा है। साथ ही वे दोनों अक्सर एक दूसरें का साइड लेते नजर आते हैं। उन दोनों की शुरुआत वाली लव-स्टोरी कुछ लोगों को काफी पसंद आ रही है तो वहीं घर के कुछ सदस्या इसे पब्लिसिटी स्टंट बोल रहे हैं। बता दें उत्तर प्रदेश की मान्या इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। 

Sara Ali Khan को लेकर Varun Dhawan क्यों हैं एक्साइटेड, बातों-बातों में खोल दिए ये बड़े राज

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल

मान्या सिंह की सुंबुल और शालीन से शुरुआती एपिसोड से कुछ सही नहीं हो रहा है। बिग बॉस के घर में वह अपनी साथी कंटेस्टेंट से बात करते हुए सुंबुल और शालीन पर तंज कसती हैं और कहती हैं कि, दोनों सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं। मान्या ने ये भी कहा कि, वह चाहे जितनी कोशिश कर लें सिद्धार्थ-शहनाज नहीं बन सकते हैं, क्योंकि उनकी केमिस्ट्री रियल थी और वे एक-दूसरे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थे।

अलग खाना बनाना होगा

बिग बॉस ने हाल ही में कहा है कि अब सबको अपना-अपना अलग राशन मिलेगा। इतना ही नहीं घरवालों के हर किसी के लिए अलग खाना बनाना होगा। इससे किचन में काम करने वाले सदस्य की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

Eijaz Khan और Pavitra Punia ने की गुपचुप सगाई, Bigg Boss से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन