1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Keh Doon Tumhein: सास बहू के ड्रामे छोड़ अब आने वाला है मर्डर मिस्ट्री वाला टीवी शो, सस्पेंस का होगा डबल डोज

Keh Doon Tumhein: सास बहू के ड्रामे छोड़ अब आने वाला है मर्डर मिस्ट्री वाला टीवी शो, सस्पेंस का होगा डबल डोज

 Published : Aug 24, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 24, 2023 06:00 am IST

Murder Mystery TV show: युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'कह दूं तुम्हें' जल्द ही स्टारप्लस पर शुरू होने वाला है। इसके प्रोमो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है।

Murder Mystery TV show- India TV Hindi
Murder Mystery TV show Image Source : INSTAGRAM

Murder Mystery TV show: सालों साल से टीवी पर हम सास बहू वाली टिपिकल कहानियां डेली सोप में देखते आ रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 पर यही घरेलू परेशानियों से घिरी महिलाओं की कहानियों वाले शोज राज करते हैं। ऐसे में अब एक अलग टीवी शो शुरू होने जा रहा है। जिसमें एक लव स्टोरी के साथ एक सस्पेंसफुल मर्डर मिस्ट्री भी नजर आने वाली है। शो का नाम है 'कह दूं तुम्हें', जिसका प्रोमो वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और अब यह बहुत चर्चा में है।   

शो पंचगनी में होगा शूट 

जी हां! टीवी पर दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, 'कह दूं तुम्हें' जल्द आने वाला है। ये शो पंचगनी में सेट है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत की मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रोमो देखकर लग रहा है कि शो 'कह दूं तुम्हें' अपने दिलचस्प और मनोरंजक प्लॉट से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा। जहां सब कुछ परफेक्ट नजर आ रहा है, लेकिन अंतिम सीन एक बड़ा सवाल दिमाग में छोड़ जाता है। देखिए ये प्रोमो... 

कैसी होगी शो की कहानी 

हाल ही में, निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी किया, जहां दर्शकों ने कीर्ति और विक्रांत की पहली मुलाकात देखी। कीर्ति एक सिंगल मदर हैं, जो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात विक्रांत से होती है, जो उन्हें उनके डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है। यह यात्रा रहस्यों से भरी है। ऐसे में सीरियल में ये रहस्य कैसे सामने आते है इसके लिए शो का इंतजीर कीजिए। 

सायरा बानो को दिलीप कुमार ने कैसे किया था प्रपोज, इमोशनल कर देगा ये रोमांटिक किस्सा

इस शो की थीम गंभीर और गहरी है, लेकिन साथ ही दर्शकों को रोमांस और प्यार के सफर पर भी ले जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मर्डर मिस्ट्री कैसे सुलझती है और क्या कीर्ति इसका खुलासा कर पाएगी या नहीं। बता दें कि 'कह दूं तुम्हें' 4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। 

Welcome 3 में इस वजह से नहीं दिखेंगे मजनू भाई और उदय शेट्टी! अनिल कपूर और मेकर्स के बीच हुआ था पंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन