1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 13: शुरू होने वाला है 'खतरों का खेल', रोहित शेट्टी के शो में ये हसीना स्पेशल अपीयरेंस में आएंगी नजर

Khatron Ke Khiladi 13: शुरू होने वाला है 'खतरों का खेल', रोहित शेट्टी के शो में ये हसीना स्पेशल अपीयरेंस में आएंगी नजर

 Published : Jun 21, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 12:47 pm IST

रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' टीवी पर इस दिन टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। साथ ही शो में दिव्यांका त्रिपाठी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाली है। अब होगा डर पर वार...

 Khatron Ke Khiladi 13 rohit shetty will knock on tv this day divyanka tripathi special entry in kkk- India TV Hindi
Khatron Ke Khiladi 13 Image Source : DESGIN.PHOTO

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के शो में इस बार और भी बड़ा धमाका होने वाला है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला 'खतरों के खिलाड़ी 13' भारत का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में से एक है और लोगों को इसके हर एक सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो में हम हर सीजन में इंडस्ट्री के जाने माने और लोकप्रिय हस्तियों को शो में स्टंट करते देखते हैं। Khatron Ke Khiladi 13 के 14 साहसी कंटेस्टेंट्स में शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, रोहिन रॉय, अंजलि आनंद, रैपर डिनो जेम्स, डेजी शाह, रश्मीत कौर, नायरा बनर्जी, अंजुम फकीह, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, सुंदुस मौफकीर, अर्जित तनेजा और शीजान खान शामिल हैं। 

खतरों के खिलाड़ी 13 इस दिन से शुरू होगा -

रोहित शेट्टी इस शो को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए है। सोशल मीडिया पर पहले शो की रिलीज डेट जून बताई जा रही थी। इस बीच 'खतरों के खिलाड़ी 13' की डेट सामने आ गई है कि शो कब और कहां शुरू होगा। रोहित शेट्टी का धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, शो 15 जुलाई से टीवी पर शुरू हो सकता है। शो शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के कुछ सीन साउथ अफ्रीका में, तो कुछ अर्जेंटीना में शूट हुए हैं।

हसीना स्पेशल अपीयरेंस में आएगी नजर -
'खतरों के खिलाड़ी 13' में पिछले सीजन से कुछ पुराने स्टार कंटेस्टेंट्स इस बार KKK 13 में नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म कर दिया है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एंट्री करने वाली है। शो के तीन पुराने पावरफुल कंटेस्टेंट्स अब इस सीजन में भी एंट्री करेंगे और इस सीजन के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते नजर आने वाले हैं। बता दें कि अभी सिर्फ दिव्यांका त्रिपाठी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाली है। अब्दु रोजिक और एक्ट्रेस अंजुम फकीह जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर एंट्री मारेंगे।

ये भी पढ़ें-

पोते की शादी में पहली बार देखने को मिली धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री, सनी भी पत्नी संग आए नजर

Adipurush Box Office Collection Day 5: प्रभास-कृति की 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा जलवा, पांचवे दिन का कलेक्शन

International Yoga Day 2023: करीना कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं 'योग' की हैं दीवानी

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन