1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Koffee With Karan: मशहूर टॉक शो के साथ करण जौहर की वापसी, फैंस के बीच शेयर की तस्वीर

Koffee With Karan: मशहूर टॉक शो के साथ करण जौहर की वापसी, फैंस के बीच शेयर की तस्वीर

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 08, 2022 04:03 pm IST,  Updated : May 08, 2022 04:03 pm IST

Koffee With Karan: करण जौहर ने शो के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं।

Koffee With Karan- India TV Hindi
Koffee With Karan Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

Highlights

  • करण जौहर अपने मशहूर टॉक शो के साथ वापसी कर रहे हैं
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर शो के सेट की तस्वीर शेयर की है

Koffee With Karan: सेलिब्रिटी प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और होस्ट करण जौहर अपने मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन, सीजन 7 के साथ दर्शकों के बीच हाजिर होंगे। इस चैट शो में वह बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के साथ गॉसिप करते हैं और उनकी निजी जिंदगी की बातें जानने की कोशिश करते हैं। करण जौहर ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण जौहर ने इस शो की वापसी को लेकर उत्साह जाहिर किया है।

'धाकड़' के गाने को देख कंगना रनौत पर फिदा हुईं  शिल्पा शेट्टी, कमेंट बॉक्स में बांधे तारीफों के पुल

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो करण जौहर इस तस्वीर में ब्लैक ब्लेजर के साथ ब्लैक कलर के पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने मैचिंग चश्मा भी लगाया है। उनके बैकग्राउंड येलो कलर नजर आ रहा है और वह काउच पर बैठे हुए हैं। करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कॉफी बनाने के लिए वापसी’

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल से लेकर रुबीना दिलैक तक, ये कंटेस्टेंट्स करेंगे स्टंट्स से दो-दो हाथ

इस तस्वीर में करण अपने चिरपरिचित अंदाज़ में कॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

कई दिनों से कॉफी विद करण के टेलीकास्ट की बात सामने आ रही थी। मगर इस हफ्ते की शुरुआत में ही करण जौहर ने शो के नए सीजन की अटकलों पर ब्रेक लगा दिया था. उन्होंने कहा था कि वह अपने चैट शो के साथ वापसी नहीं कर रहे हैं। मगर अब जब तस्वीर सामने आ गई है तो फैंस को काफी सुकून आया है। 

Janhit Mein Jaari Trailer: नुसरत भरूचा की फिल्म कॉमेडी के साथ दे रही है शानदार सोशल मैसेज

बता दें 2004 में टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर कॉफी विद करण की शुरुआत की गई थी। इस शो में दिए सेलिब्रिटीज के बयान काफी चर्चा में रहते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन