1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ईरान से आकर भारत में ली पनाह, अब ऑपरेशन सिंदूर पर एक्ट्रेस ने दिखाई गंदी सोच तो भड़की TV हसीना, बोली- निकाल फेंको इसे

ईरान से आकर भारत में ली पनाह, अब ऑपरेशन सिंदूर पर एक्ट्रेस ने दिखाई गंदी सोच तो भड़की TV हसीना, बोली- निकाल फेंको इसे

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 09, 2025 12:16 pm IST,  Updated : May 09, 2025 12:16 pm IST

इरान से आई एक्ट्रेस ने जिस थाली में खाया अब उसी में छेद कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर बेतुके बयान के चलते अब एक्ट्रेस आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। उसके इस बयान पर टीवी की एक और हसीना भड़क गई हैं और अब उन्हें देश से निकाल फेंकने की मांग कर रही हैं।

mandana karimi, madhura naik- India TV Hindi
मंदना करीमाी और मधुरा नायक। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में ईरान से एक एक्ट्रेस आई थी। इस एक्ट्रेस ने अपनी जगह बनाई, फिल्मों के बाद टीवी रियलिटी शो का भी हिस्सा बनी। भारत में शादी की, जो नहीं टिकी। विवादों में रहने वाली ये हसीना अब फिल्मों से दूर है। ये मुस्लिम एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई है और इस बार इसके चर्चा में आने के पीछे की वजह इसका एक बेतुका बयान है, जो भारत के खिलाफ इसकी गंदी सोच को जाहिर करता है। एक्ट्रेस का पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर पर आया है, जिसे देखने के बाद नेटिजन्स और कई साथी एक्टर्स भड़क उड़े हैं। सोशल मीडिया पर इसे भर-भरकर लताड़ लगाई जा रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मंदना करीमी हैं, जिन्हे एक दौर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अपनी दोस्तों को 85 कोड़े खाते हुए देखना पड़ा था। इसके बाद वो भारत भाग आई थीं और कहा था कि वापस नहीं जाना चाहतीं। अब जिस देश में पनाह ली, जहां का नमक खाया, अब उसी के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं, जिसे सुनने के बाद हर भारतीय का यही कहना है कि जिस थाली में खाया उसी में छेद कर रही हैं। 

मंदना की बात सुन भड़कीं मधुरा

मंदना करीमी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' के संदर्भ में अपनी गलत पक्ष रखा। इस पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय बच्चों की हत्या के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। नेटिजन्स ने उन्हें भारत छोड़ने की सलाह दी और कई लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी कड़ी में टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक ने भी सरकार से डिमांड की है कि मंदना करिमी को देश से निकाल फेंका जाए और उनके लिए इस देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि जब वो इरान से भारत आई थीं तो उन्हें देश ने पनाह दी, लेकिन अब वो उसी देश के बार में बकवास कर रही हैं। 

mandana karimi, madhura naik
Image Source : INSTAGRAMमंदना करीमी के बयान पर मधुरा का रिएक्शन।

मधुरा ने लगाई लताड़

एक्ट्रेस मधुरा नायक ने लिखा, 'यह बेहद परेशान करने वाला और पूरी तरह से अस्वीकार्य है कि एक विदेशी नागरिक, भारत में रहने वाली और इसके अवसरों और स्वतंत्रताओं से लाभ उठाने वाली एक ईरानी महिला, उसी देश को बदनाम करने की हिम्मत करेगी जिसने उसकी गरिमा, सम्मान और समावेशिता के साथ मेजबानी की है। उसके हालिया सार्वजनिक बयानों में भारत पर "पाकिस्तानी कश्मीर पर बमबारी" करने और हमारे सभ्यतागत लोकाचार को "हिंदुत्व फासीवाद" के रूप में लेबल करने का झूठा आरोप लगाया गया है, जो न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत है, बल्कि कलह को भड़काने के उद्देश्य से खतरनाक प्रचार में भी डूबा हुआ है।'

यहां देखें पोस्ट

 

सरकार से एक्शन की मांग की।

इस बारे में बात करते हुए मधुरा ने आगे कहा, 'इस तरह की गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी, खासकर सार्वजनिक जीवन में दृश्यता और प्रभाव वाले किसी व्यक्ति से आने वाली इन टिप्पणियों की सख्त जांच की जानी चाहिए। यह पूछना अनिवार्य है: क्या उसे अपनी मातृभूमि, ईरान के खिलाफ इस तरह से बोलने की अनुमति दी जाएगी, उसी तरह से? इसका उत्तर स्वयं स्पष्ट है। भारत कई अन्य देशों के विपरीत, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है, लेकिन इस स्वतंत्रता का दुरुपयोग हमारी राष्ट्रीय अखंडता, हमारी धार्मिक मान्यताओं या हमारे सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए नहीं किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिए। जम्मू और कश्मीर - जो भारत का अविभाज्य और संप्रभु हिस्सा है उसको "पाकिस्तानी कश्मीर" कहना न केवल वास्तविकता का घोर गलत चित्रण है, बल्कि हमारे राष्ट्र की क्षेत्रीय और संवैधानिक पवित्रता को सीधी चुनौती है।'

कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाए

आखिर में एक्ट्रेस ने लताड़ते हुए कहा, 'यह प्रत्येक नागरिक और वास्तव में हमारी सीमाओं के भीतर रहने वाले प्रत्येक अतिथि का कर्तव्य है कि वे भारत की संप्रभुता, एकता और गरिमा को बनाए रखें। जो लोग नफरत और गलत सूचना के बीज बोते हुए हमारे आतिथ्य का आनंद लेते हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।' बता दें, इस विवाद के बाद मंदना ने एक स्पष्टीकरण पोस्ट जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट का उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। हालांकि, उन्होंने बाद में यह स्पष्टीकरण पोस्ट हटा भी दिया, जिससे जाहिर हो रहा है कि उनकी माफी में कितनी सच्चाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन