1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'Anupamaa' की मालविका को लगा तगड़ा झटका, KKK 12 से हुईं बाहर

'Anupamaa' की मालविका को लगा तगड़ा झटका, KKK 12 से हुईं बाहर

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 19, 2022 08:59 am IST,  Updated : Jul 19, 2022 08:59 am IST

Khatron Ke Khiladi 12: एक्ट्रेस अनेरी वजानी का 'खतरों के खिलाड़ी 12' का सफर पूरा हो गया है।

Aneri Vajani- India TV Hindi
Aneri Vajani Image Source : INSTAGRAM_ANERIVAJANI

Highlights

  • अनेरी वजानी हुईं रोहित के शो से बाहर
  • अनुपमा की 'मालविका' हुईं एलिमिनेट
  • सोशल मीडिया पर लिखी इमोशनल पोस्ट

 

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया की बहन मालविका का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी (Aneri Vajani) को बड़ा झटका लगा है। जिस शो के कारण अनेरी से नंबर 1 शो 'अनुपमा' छोड़ा था अब वह उस शो से बाहर हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी खुद अनेरी ने सोशल मीडिया पर दी है। 

बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट

जी हां! अनेरी वजानी (Aneri Vajani) हाल ही में स्टंट पर बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) से बाहर हो गई हैं। एरिका पैकर्ड के बाद शो से बाहर होने वाली अनेरी दूसरी कंटेस्टेंट हैं।

रोहित शेट्टी संग शेयर की तस्वीर

अनेरी ने शो में होने के अपने अनुभव को शेयर किया और बताया कि कैसे होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने पूरी यात्रा में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यह सफर सभी इमोशन को बाहर निकालने वाली रही है। मेरा इरादा बिना हार के हर स्टंट करना था और मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया। 'खतरों के खिलाड़ी' ने मुझे सिखाया है कि कैसे अपने सभी डर का सामना करना और दूर करना है और पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन करने के लिए रोहित सर की आभारी हूं।"

फैजू और शिवांगी से था मुकाबला

एलिमिनेशन राउंड में अनेरी ने फैजू (फैसल शेख) और शिवांगी जोशी से मुकाबला किया। कंटेस्टेंट्स को खौफनाक-क्रॉलियों से भरे बॉक्स में रहते हुए, बॉक्स में नंबरों को अनलॉक करके मॉनिटर पर कोड बनाना था। कम समय में स्टंट पूरा करने वालों ने राउंड क्लियर किया। अपनी पूरी कोशिश करने के बावजूद, अनेरी अच्छा प्रदर्शन करने और बाकी सभी को हराने में सफल नहीं हो पाईं।

शो से मिला जीवन भर का अनुभव 

उन्होंने आगे कहा, "इस शो ने मुझे जीवन भर का अनुभव दिया है, जहां मैंने अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाना और आगे के रास्ते के लिए तैयार रहना सीखा है। मैं अपने साथ कभी ना भूलने वाली यादों का एक बॉक्स वापस ले जा रही हूं। मैं अपने साथी कंटेस्टेंट्स को आगे के स्टंट को जीतने के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

इन्हें भी पढ़ें-

'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाने वाले सिंगर भूपेंद्र सिंह का निधन

Raksha Bandhan Song: रक्षा बंधन का गाना 'done kar do' हुआ रिलीज, मिला फैंस का प्यार

Ranbir kapoor: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं आलिया? रणबीर कपूर ने किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन